दोनों गोलियां एक साथ नहीं ली जा सकती है। क्योंकि 800 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम लेने पर आंतों से आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। - कैल्शियम की गोली खाली पेट लेने से दर्द हो सकता है।
गर्भावस्था के दौरान आपके तीन जरूरी गोलियों का सेवन करना बहुत आवश्यक होता है वे हैं, फॉलिक एसिड, कैल्शियम और आयरन टैबलेट्स। हालांकि दूसरी तिमाही के बाद फोलिक एसिड की मात्रा को कम किया या रोका जा सकता है। लेकिन प्रसव के बाद भी आपकी कैल्शियम और आयरन की खुराक को जारी रखने की सलाह दी जाती है। इन तीनो का ही गोलियों का गर्भावस्था के समय अपना-अपना योगदान होता है। लेकिन फिर बात ये आती है कि भला इनकी गोलियों का सेवन किस प्रकार किया जाए? तो चलिये जानें कि प्रेगनेंसी में आयरन और कैल्शियम की जरूरत क्यों है और इन्हें साथ लिया जाना चाहिये या नहीं।
फॉलिक एसिड और आयरन की कमी से गर्भावस्था के दौरान एनीमिया हो सकता है जिस कारण प्लेसेंटा को ठीक प्रकार से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और गर्भवती महिलाओं को थ्रोम्बोलसिस और ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। तो चलिये जानें कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कैल्शियम, आयरन व फॉलिक एसिड किस प्रकार लाभदायक है।
साथ न खाएं आयरन की गोली कैल्शियम के साथ:
गोलियों को डॉक्टर के द्वारा बताए समय के अनुसार अनुशषन से लें। और हां, आयरन की गोली कैल्शियम के साथ न लें। दोनों के खाने के बीच में कुछ देर का अंतर रखें। आप फॉलिक एसिड को सुबह में या दोपहर के भोजन के साथ ले सकती हैं। आयरन और कैल्शियम की गोलियों के लेने के बीच समय का अंतर रखें। क्योंकि यदि आप कैल्शियन और आयरन को साथ मे लेती हैं तो कैल्शियम शरीर द्वारा आयरन के अवशोषण में हस्तक्षेप करेगा। जिससे कि भ्रूण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। तो इस सभी गोलियों, बिना किसी समस्या पूरा लाभ लेने के लिए, इन्हें लेने के समय के बीच अंतर बनाए रखें।
क्या प्रेगनेंसी में कैल्शियम और आयरन एक साथ ले सकते हैं?