Google AdSense Header Slot

क्या प्रेगनेंसी में घुटने का दर्द नॉर्मल है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 13
क्या प्रेगनेंसी में घुटने का दर्द नॉर्मल है?
प्रेग्‍नेंसी हार्मोंस रिलैक्‍सिन और प्रोजेस्‍टेरोन के रिलीज होने की वजह से जोड़ों के लिगामेंट नरम हो जाते हैं और इनमें दर्द होने लगता है। गर्भावस्‍था में रिलैक्सिन हार्मोन रिलीज होता है जो लिगामेंट्स को ढीला कर देता है।

प्रेगनेंसी में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द

. ​प्रेगनेंसी में गर्भाशय के फैलने और पेट की मांसपेशियां कमजोर होने के कारण जोड़ों में दर्द होने लगता है।
. वजन बढ़ने से जोड़ों व हड्डियों में प्रेशर बढ़ने लगता है, जिससे अहसनीय दर्द महसूस होता है।
. प्रेगनेंसी में हार्मोंस रिलैक्‍सिन और प्रोजेस्‍टेरोन रिलीज होने की वजह से भी जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है।
. पोस्‍चर खराब होने की वजह से भी कूल्‍हों और कमर में दर्द होता है।

​जोड़ों में दर्द से बचने का तरीका

प्रेगनेंट महिलाएं करवट लेकर दोनों पैरों के बीच तकिया लगाकर सोएं। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज करने से भी जोड़ों के दर्द की समस्या दूर होती है।
खान-पान में करें सुधार

जोड़ दर्द से बचने के लिए सबसे जरूरी है सही खान-पान। डाइट में ऑयली, मसालेदार, जंक फूड्स कम लें और मीट, मछली, डेयरी उत्पाद, साबुत अनाज, बथुआ, साग, पालक, अंडे, सोयाबीन, दलिया, दाल व मूंगफली अधिक खाएं। इसके अलावा मौसमी फलों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
योग मिटाए रोग

योग 100 रोगों की एक दवा है, जिससे आप सिर्फ जोड़ दर्द ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं। अगर आप मुश्किल आसन नहीं करना चाहते तो सूर्य नमस्कार, प्रणायाम, मेडिटेशन को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा सुबह-शाम 25-30 मिनट सैर भी आपके जोड़ों को स्वस्थ रखेगी।
विटामिन E

विटामिन ई जोड़ों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है जो जोड़ दर्द, सूजन को करने में मददगार है। इसके लिए आप डाइट में बादाम, एवोकाडो, अंडा, जैतून तेल, कीवी, अखरोट, ब्रोकली, शिमला मिर्च, सालमन फिश, मक्का आदि ले सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स व गोलियों से भी विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता है।

अगर आपको बहुत ज्यादा जोड़ों में दर्द हो रही है तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर दवा खाएं।

. नमक या रेत को कढ़ाई में अच्छी तरह गर्म करें। इसके बाद उसे जुराबों में डालकर दर्द वाले हिस्से में सेंक करें। यह दर्द को चूस लेगा और आपको आराम मिलेगा।
. नारियल, जैतून या सरसों के तेल को हल्का-गुनगुना करके जोड़ों की मालिश करें। इसके अलावा आप कोई आयुर्वेदिक तेल से मसाज कर सकते हैं।
. अश्वगंधा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में फायदेमंद है।
. हल्दी, लहसुन, फैटी फिश, अखरोट, कैस्टर ऑयल का सेवन भी जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है।
. उड़द की दाल को पीसकर आटा गूंथ लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर आयुर्वेदिक या मेडिकेटिड ऑयल डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे भी आपको आराम मिलेगा।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp