Google AdSense Header Slot

क्या प्रेगनेंसी में भुने चने खा सकते हैं?

Language: Hindi | Published: 12 Oct 2022 | Views: 19
क्या प्रेगनेंसी में भुने चने खा सकते हैं?
प्रेगनेंसी के दौरान चने खाकर बना रही हैं सेहत, तो जान लें इसके फायदे और नुकसान
चने में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो गर्भवती महिलाओं की तमाम समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकते हैं. लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं. इसलिए इसके सेवन से पहले फायदे और नुकसान के बारे में जानना बहुत जरूरी है.
प्रेगनेंसी के दौरान चने खाकर बना रही हैं सेहत, तो जान लें इसके फायदे और नुकसान
गर्भावस्था
सेहत के लिहाज से चना काफी फायदेमंद होता है. चने में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, फोलेट और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. कहा जाता है कि यदि व्यक्ति रोजाना चने का सेवन करे तो उसके शरीर में खून की कमी नहीं होती. इसलिए ये प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.

प्रेगनेंट महिलाओं को सामान्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है क्योंकि उसे अपने साथ साथ गर्भस्थ शिशु की सेहत का भी खयाल रखना पड़ता है. इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल असंतुलन की वजह से महिलाओं को कब्ज, गैस, मितली आदि समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं. ऐसे में चने का सेवन गर्भवती महिला को किस तरह के फायदे और किस तरह के नुकसान पहुंचा सकता है, यहां जानिए इसके बारे में.
थकान दूर करता

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को काफी थकान और कमजोरी का अनुभव होता है. चने का सेवन थकान और कमजोरी को दूर कर सकता है. इससे काफी ताजगी महसूस होती है और महिला रिलैक्स महसूस करती है.
कब्ज से राहत

प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाएं कब्ज की समस्या से परेशान रहती हैं. ऐसे में उनके लिए चना काफी फायदेमंद हो सकता है. चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिसकी वजह से इसका सेवन कब्ज दूर करने में मददगार है.
एनीमिया की समस्या दूर होती

प्रेग्नेंसी के दौरान करीब 65 से 75 प्रतिशत महिलाओं को एनीमिया की शिकायत होती है, जिसके कारण कई तरह के कॉम्प्लीकेशंस आने का डर बना रहता है. चने में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड लेवल को बढ़ाने में मददगार है और एनीमिया से बचाता है.
शुगर से होता बचाव

प्रेगनेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज का भी खतरा रहता है. ऐसे में चने का सेवन काफी उपयोगी है. चने में रेसिस्टेंट स्टार्च और ऐमिलोज होते हैं जो ब्लड में ग्लूकोज़ की मात्रा को बढ़ने से रोकते हैं. इस कारण ये शुगर के खतरे से भी बचाता है.
ये है नुकसान

– प्रेगनेंसी में तमाम महिलाओं को एलर्जी हो जाती है. ऐसे में चने का सेवन नहीं करना चाहिए. चने से एलर्जी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है.

– अगर आपको अक्सर पेट फूलने की परेशानी होती है, तो भी चने का सेवन ठीक नहीं. चने में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो इस समस्या को बढ़ा सकता है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp