Google AdSense Header Slot

क्या फार्मूला मिल्क नवजात के लिए खराब है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 5
क्या फार्मूला मिल्क नवजात के लिए खराब है?
जानिए शिशुओं को मिल्क पाउडर पिलाने से होने वाले साइड इफेक्ट्स

मां का दूध नवजात का पहला आहार है, जिस पर उसका संपूर्ण विकास निर्भर करता है। मां के दूध से बच्चे की मांसपेशियों का निर्माण होता है, लेकिन कुछ मामलों में बच्चों को मिल्क पाउडर या पाउडर वाला दूध पिलाया जाता है। क्या मिल्क पाउडर का कोई नुकसान (Milk Powder Side Effects) भी होता है?
Milk Powder Side Effects : नवजात शिशु के लिए मां का दूध सबसे उत्तम आहार होता है। लेकिन कभी-कभी मां को दूध के उत्पादन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, या फिर कभी-कभी बच्चे किसी कारणवश मां का दूध नहीं पी पाते हैं। ऐसे में बच्चों को पाउडर मिल्क दिया जाता है। अब सवाल यह है कि क्या बच्चों के लिए पाउडर मिल्क सुरक्षित है? इसका जवाब हां है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स (Milk Powder Side Effects) भी होते हैं। इसी वजह से डॉक्टर्स शिशुओं को छह महीने तक ब्रेस्ट मिल्क पिलाने की सलाह देते हैं। इसका कारण है कि मां का दूध संपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बच्चों के शुरुआती विकास के लिए बहुत ही जरूरी है।

मां का दूध नवजात का पहला आहार है, जिस पर उसका संपूर्ण विकास निर्भर करता है। मां के दूध से बच्चे की मांसपेशियों का निर्माण होता है, लेकिन कुछ मामलों में बच्चों को मिल्‍क पाउडर या पाउडर वाला दूध पिलाया जाता है। क्या मिल्क पाउडर का कोई नुकसान (Milk Powder Side Effects) भी होता है? आइए इस लेख से जानते हैं-
मिल्‍क पाउडर के दुष्‍प्रभाव

बेबी मिल्क पाउडर से शिशुओं पर कुछ दुष्प्रभाव भी पड़ सकते हैं।

एंटीबॉडी की कमी

शिशु के लिए मां के दूध से बेहतर कोई भी दूध नहीं हो सकता है। मां का दूध, एंटीबॉडी से भरपूर होता है। एंटीबॉडी शिशु की प्रतिरक्षा को बढ़ाकर उनको कई बीमारियों से बचाता है। वहीं, पाउडर वाले दूध में एंटीबॉडी की काफी कमी होती है, जिससे बच्चों में इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में वे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।
पचाने में होती है दिक्कत

मिल्क पाउडर को कृत्रिम रूप से तैयार किया जाता है। इसलिए नवजात शिशु इस दूध को आसानी से पचा नहीं पाते हैं। मिल्क पाउडर को पचाने में अधिक समय लगता है। इसलिए शिशु कभी-कभी दूध पीने के बाद उल्टी कर देते हैं।
दूध बनाने की प्रक्रिया और समय

ब्रेस्‍ट मिल्‍क तैयार करने की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन पाउडर मिल्‍क को तैयार करने में समय लगता है। इसके साथ ही पानी की सही मात्रा का भी ख्याल रखना होता है। इसके अलावा इसे तैयार करने में थोड़ा समय भी लगता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp