Google AdSense Header Slot

क्या बच्चे का पेट के बल सोने से दम घुट सकता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 10
क्या बच्चे का पेट के बल सोने से दम घुट सकता है?
बच्चे पेट के बल कब सो सकते हैं-

‘द अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स’ के अनुसार, SIDS के कारण होने वाली मृत्यु की संख्या में 50% की गिरावट दर्ज की गई है। इनके अनुसार, नवजात शिशुओं को कम से कम 1 साल के लिए अपनी पीठ पर सोने के लिए निर्देशित किया जाता है। इससे बच्चे की श्वसन प्रणाली मजबूत और विकसित होती है। ऐसे में वे अधिक ऑक्सीजन में सांस ले सकते हैं, इस प्रकार SIDS के जोखिम कम हो जाता हैं। इसलिए ऐसा मनना है कि एक साल बाद भी बच्चे लंबे समय तक अवधि के लिए अपने पेट के बल न सोएं।


अगर बच्चा पेट के बल सोना पसंद करता है तो क्या करें?
जन्म के चार महीनें बाद बच्चा उलटने-पलटने लगता है। एक बार जब बच्चा पलटना शुरू कर देता है, तो बच्चों को ज्यादा निगरानी की जरूरत पड़ती है। शिशु के 1 साल तक कोशिश करें कि उसे किसी भी क़ीमत पर पेट पर न सोने दे, क्योंकि एक नवजात शिशु का शरीर पूर्ण रूप से ऑक्सीजन संचलन नहीं कर पाता। जब शिशु अपने पेट के बल सोते हैं तो अत्यधिक कार्बन डाइऑक्साइड शिशु के शरीर में वापस चली जाती है जो उसके लिए घातक साबित हो सकता है। यदि आपका शिशु अपनी पीठ के बल नहीं सो पाता है, तो तुरंत बाल चिकित्सक से संपर्क करें।


बच्‍चे का करवट लेकर सोना भी हो सकता है घातक-
बच्‍चे का करवट लेकर सोना भी घातक साबित हो सकता है क्‍योंकि इसकी वजह से उसके पेट के एक हिस्‍से पर ज्‍यादा दबाव पड़ता है और सडन इंफैंट डेथ सिंड्रोम का खतरा भी बढ़ जाता है।

​जानिए, कैसी होनी चाहिए शिशु की स्‍लीपिंग पोजीशन-

नरम गद्दे पर न सुलाएं-
बच्‍चे को ज्‍यादा नरम गद्दे पर नहीं सुलाना चाहिए। इसके लिए आप हल्के सख़्त गद्दे का उपयोग करें ताकि शिशु को वह सहायता मिले जो उसे चाहिए। उसे किसी तकिए, वॉटर बेड, सोफे या किसी अन्य नरम सतह पर न रखें क्योंकि यह उस हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है जिसमें वह सांस लेता है।


बच्चे के पालने के अंदर कुछ भी न रखें-
विशेषज्ञ के अनुसार, आप अपने बच्चे को सोते समय पालने के अंदर कुछ भी न रखें।


बच्‍चे को सीने तक ही ब्‍लैंकेट दें-
सोते समय बच्‍चे को सीने तक ही ब्‍लैंकेट से ढकें। उसका सिर या चेहरा ढ़कने की गलती न करें क्‍योंकि इसकी वजह से बच्‍चे का दम घुट सकता है। इसके अलावा, बच्‍चे को माता-पिता के बिस्‍तर पर सुलाने की गलती न करें। इससे भी बच्‍चे के दम घुटने की संभावना बढ़ जाती है
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp