आपके बच्चे को काजू, किशमिश और बादाम में से किसी एक से भी एलर्जी है तो उसका सेवन बच्चे को ना करने दें. शुरुआत में बच्चों को कम मात्रा में काजू, किशमिश और बादाम खिलाएं. फिर बाद में धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ा दें. काजू, किशमिश और बादाम हमेशा बच्चे को सीधा बैठकर खिलाएं.
बच्चों के लिए काजू के लाभ-Benefits of cashew for toddlers in hindi
1. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है
काजू हड्डियों और दांतों को दोनों के लिए फायदेमंद है। काजू में फास्फोरस बच्चे के विकास के दौरान हड्डियों और दांतों के कार्य में सुधार करने में मदद करता है। काजू में कॉपर, मैंगनीज, पोटेशियम, कैल्शियम, ऑयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम होता है जो कि हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। बच्चों में छह महीने की उम्र में दांत निकालना शुरू हो जाता है, ऐसे में उन्हें कैल्शियम की जरूरत होती है जो कि काजू उन्हें दे सकता है। साथ ही बच्चों के लिए विकास के लिए भी इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है और काजू इन सब में मददगार है। इसके लिए आप बच्चों को काजू का दूध पीला सकते हैं।ट
2. इम्यूनिटी बढ़ाता है
काजू एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। दरअसल, काजू का प्रोटीन, कार्ब और जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो कि शरीर को संक्रामक बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। साथ ही ये तत्व शरीर को इन बीमारियों से बचाव में भी मदद करते हैं और इस तरह ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है।
3. मस्तिष्क तेज करता है
काजू में पोषण बच्चों के दिमागी विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। काजू में राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन मस्तिष्क के संचालन को बढ़ावा देते हैं। काजू बुद्धि के स्तर में भी सुधार करता है और उनकी मेमोरी पॉवर को बढ़ाता है। इसके लिए आप बच्चों को काजू वाला दूध पिला सकते हैं। साथ ही उन्हें स्नैक्स के रूप में इसे खाने को कह सकते हैं।
4. बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करता है
काजू में उच्च फाइबर सामग्री मेटाबोलिज्म को तेज करके कब्ज से बचा सकता है और पाचन में सुधार करता है। लेकिन बच्चों को ज्यादा मात्रा में काजू ना खिलाएं नहीं तो उनका पेट भी खराब हो सकता है। उन्हें बस 5 से 6 काजू दें। साथ ही ध्यान रखें कि ये चेक कर लें कि कहीं बच्चों को काजू से एलर्जी तो नहीं है।
5. वेट लॉस और डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
काजू वेट लॉस में मददगार है। काजू कम कैलोरी वाला फूड है। साथ ही फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है जो कि भूख को कम करने और पूर्ण महसूस करने में मदद कर करता है। इस तरह ये बच्चों में वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इस तरह ये डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार है।
साथ ही काजू फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और पोषक तत्वों से भरपूर है जो ब्लड शुगर के स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है और डायबिटीज से बचाव में मददगार है। साथ ही ये इंसुलिन के प्रोडक्शन को सही करता है प्रीडायबिटीक बच्चों में डायबिटीज को बढ़ने से रोकता है।
क्या बच्चों को काजू कैसे खिलाएं?