बिना स्किन के पैदा हुआ बच्चा, डरकर भाग गई थीं नर्स
Miracle baby: एक बच्चा जो बिना स्किन (चमड़ी) के पैदा हुआ, जानिए कैसे उसके मां-बाप का साहस डॉक्टरों की भविष्यवाणी से बड़ा बन गया?
यूं तो दुनिया में एक से बढ़कर एक चमत्कार होते हैं, लेकिन एक बार फिर ऐसा चमत्कार हुआ है, जिससे बड़े-बड़े डॉक्टर हैरान हैं. ब्रिटेन के वर्विकशायर में छह महीने पहले एक ऐसा बच्चा पैदा हुआ, जिसके शरीर पर स्किन (चमड़ी) नहीं थी. इस बच्चे का जन्म नॉटिंघम सिटी हॉस्पिटल में हुआ. बच्चा पैदा होने पर ही डॉक्टरों ने कहा दिया था कि बच्चा 10 दिन से ज्यादा जीवित नहीं बचेगा. लेकिन शायद चमत्कार ही है कि बच्चा 6 महीने बाद भी जीवित है और उसके शरीर पर धीरे-धीरे स्किन (चमड़ी) आने लगी है. हालांकि, उस बच्चे और माता-पिता के लिए ये 6 महीने बेहद दर्दनाक रहे हैं.
...जब मां बनने की खुशी दर्द लेकर आई
ब्रिटेन का एक शहर है वार्विकशायर. यहां जेसिका किब्लर और जैक शैटॉक नाम के दंपति रहते हैं. इनके घर पहला मेहमान आने वाला था और दोनों हर गुजरते दिन खुशियों में डूबे थे. आखिरकार बढ़ते दर्द के कारण जेसिका को दस हफ्ते पहले ही नॉटिंघम के सिटी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. 24 नवंबर को जेसिका ने एक बच्चे को जन्म दिया. ये बेबी 10 महीने महीने प्रीमेच्योर बेबी था. चेहरे को छोड़कर इस बच्चे के शरीर पर कहीं भी स्किन (चमड़ी) नहीं थी. यहां तक कि बच्चे को देखकर ऑपरेशन थिएटर में मौजूद नर्स भी डरकर बाहर भाग गईं क्योंकि बच्चा सिर्फ एक ताजा मांस के टुकड़े की तरह था.
19 साल की उम्र में पैदा हुआ बच्चा
जेसिका बताती हैं कि 'जब हम पहली बार माता-पिता बने, हम दोनों की उम्र 19 साल के आसपास थी. हमारा पहला बच्चा बेहद कमजोर और बीमार पैदा हुआ. उसकी हालत देखकर, जैक और मैं दोनों मिलकर बहुत रोए. यहां तक नर्स भी रो रही थीं वो नर्स हमें बच्चा सौंपने के बाद कमरे से बाहर निकल गईं. शायद उन नर्स के पास हमें दिलासा देने के लिए शब्द नहीं बचे थे'. जन्म के बाद दंपति ने मिलकर बच्चे का नाम काइदेन जैक शैटॉक रखा है.
10 दिन तक गोद में बच्चे को नहीं उठाया
जेसिका किब्लर ने कहा कि हम दोनों में से कोई इस बच्चे को 10 दिन तक गोद में नहीं उठा सका. हमारा बच्चा एक कच्चे मांस के टुकड़े की तरह लग रहा था, जिससे देख पाना मुश्किल होता था. काइदेन जैक शैटॉक अब 6 महीने का हो चुका है. उसे अब भी 4 और ऑपरेशन की जरूरत है. इन 6 महीनों में वह छह बार इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जा चुका है. जेसिकी कहती हैं कि 'हम काइदेन से बहुत प्यार करते हैं. हमें नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन हम उसका पूरा ख्याल रखेंगे. हमने बहुत दर्द सहा है. डॉक्टर अब भी कहते हैं कि काइदेन नहीं बचेगा, लेकिन हम उसका मरते दम तक ख्याल रखेंगे'.
क्या बिना चमड़ी के बच्चा पैदा हो सकता है?