क्या भारत में नॉर्मल डिलीवरी में दर्द होता है?
नॉर्मल डिलीवरी के दौरान आपकी योनि और गुदा के बीच के मांसपेशीय क्षेत्र (पेरिनियम) में बहुत ज्यादा खिंचाव होता है। अक्सर यह खिंचाव इतना ज्यादा होता है कि त्वचा फट जाती है। इसलिए भारत में अधिकांश डॉक्टर जब पेरिनियम क्षेत्र में खिंचाव होने लगता है तो वहां स्वयं शल्य चीरा (भगछेदन) लगा देती हैं।