क्या मुझे अपने 1 महीने के बच्चे को रात में दूध पिलाने के लिए जगाना चाहिए?
अगर आपका शिशु अच्छी तरह से सो रहा है, दूध पी रहा है और उम्मीद के अनुसार उसका वजन भी बढ़ रहा है तो सामान्यत: उसे दूध पिलाने के लिए जगाने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन अगर नवजात शिशु नियमित रूप से तीन-चार घंटे से ज्यादा सोता है उसकी नजदीक से निगरानी करनी जरूरी है, ताकि उसका वजन उम्मीद के अनुसार बढ़ना सुनिश्चित हो सके।