क्या मैं 4 महीने में बच्चे को दूध पिलाना शुरू कर सकती हूं?
शिशु को छह महीने का होने तक केवल स्तनपान कराना ही बेहतर है। जीवन के शुरुआती छह महीनों में शिशु को स्तनदूध या फॉर्मूला दूध से सभी जरुरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में डॉक्टर शिशु को चार से छह महीने की उम्र के बीच ठोस आहार शुरु करने की सलाह देते हैं।