पहली बार महिला के गर्भवती होने पर गर्भपात करवाना खतरनाक हो सकता है। इससे दूसरी बार गर्भ ठहरने में परेशानी हो सकती है। दवा खाने से बहुत अधिक सफाई से गर्भपात नहीं होता है। धुलाई करवाने के बाद गर्भ ठहरेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं रहती। उल्टे संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। अत्यधिक रक्तश्राव होने से महिलाओं में खून की कमी हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के हमेशा सचेत रहना चाहिए। क्योंकि गर्भस्थ शिशु का विकास मां के खानपान पर ही निर्भर करता है।
अत: गर्भवती महिलाओं को ख्याल रखना होगा कि कौन से पौष्टिक आहार खाएं जिससे हिमोग्लोबीन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी आदि की कमी ना हो। हिमोग्लोबीन की कमी से रक्तश्राव होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए आयरन की गोली, दाल, सोयाबीन, हरी सब्जी, मौसमी फल का सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को अक्सर कब्ज की शिकायत हो जाती है। इससे बचने के लिए अनार खाना चाहिए।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि माहवारी के दौरान सफाई का ध्यान नहीं रखने की वजह से संक्रमण हो जाता है। सफेद पानी का स्राव होने लगता है, उसमें दुर्गध भी रहता है। अत: हमेशा सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है।
पहली बार गर्भवती होने पर गर्भपात कराना उचित नहीं है। बच्चा होने दें, पढ़ाई बाद में भी हो सकती है। गर्भपात करवाने से दूसरी बार गर्भ धारण करने में परेशानी हो सकती है। अत्यधिक रक्तस्राव के अलावा संक्रमण होने का भी खतरा बना रहता है।
क्या मैं गर्भवती होने पर साफ कर सकती हूं?