Google AdSense Header Slot

क्या मैं प्रेगनेंसी में चावल खा सकती हूं?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 11
क्या मैं प्रेगनेंसी में चावल खा सकती हूं?
प्रेग्‍नेंसी में चावल खा सकती हैं या नहीं, फायदे और नुकसान जानने में है समझदारी
हमारे देश में चावल के कई तरह के व्‍यंजन बनते हैं और गर्भवती महिलाएं भी दिन के एक भोजन में चावल जरूर खाती हैं।
rice in pregnancy in hindi
प्रेग्‍नेंसी में चावल खा सकती हैं या नहीं, फायदे और नुकसान जानने में है समझदारी
भारत के कई हिस्‍सों में प्रमुख रूप से चावल खाए जाते हैं। बंगाल और दक्षिण भारत में तो भोजन में चावल जरूर होते हैं। हालांकि, हर समय, हर व्‍यक्‍ति के लिए चावल सहीं नहीं होते हैं या इसे अपने नियमित आहार में शामिल करने से पहले आपको अपने लिए इसके नुकसान और फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।हम बात कर रहे हैं प्रेगनेंट महिलाओं के लिए चावल खाने के फायदों और नुकसान के बारे में। आइए जानते हैं कि गर्भवती महिलाएं कितनी मात्रा में चावल खा सकती हैं और उनके लिए चावल के फायदे और नुकसान क्‍या हैं।
​प्रेग्‍नेंसी में चावल खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए चावल खाना कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, जैसे कि :

चावल में उच्‍च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। प्रेगनेंट महिलाओं को चावल खाने से एनर्जी मिलती है।

चावल में कई तरह के विटामिन जैसे कि विटामिन डी, राइबोफ्लेविन और थाइमिन होता है। इसके अलावा इसमें अनेक खनिज पदार्थ जैसे कि कैल्शियम, आयरन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है। प्रेग्‍नेंसी में चावल खाने से हड्डियां और दांत भी मजबूत होते हैं।

चावल में खूब स्‍टार्च होता है जो पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। यह अच्‍छे बैक्‍टीरिया को बढ़ाता है और प्रेग्‍नेंसी में कब्‍ज नहीं होने देता है।
​गर्भावस्‍था में चावल खाने से क्‍या होता है

चावल में सोडियम की मात्रा कम होती है और यह ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। गर्भावस्‍था में महिला का बीपी कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है ताकि शिशु और मां को कोई मुश्किल ना हो।

चावल प्राकृतिक मूत्रवर्द्धक होते हैं जो गर्भवती महिला को यूरोजेनाइटल इंफेक्‍शन से बचाने में मदद करते हैं।

ब्राउन राइस में न्‍यूरोट्रांस्‍मीटर न्‍यूट्रिएंट होते हैं जिससे प्रेग्‍नेंसी में बच्‍चे के दिमाग के विकास में मदद मिलती है और शिशु के बौद्धिक कार्य में सुधार आता है। चावल एंटीऑक्‍सीडेंट की तरह काम करते हैं जो गर्भवती मां के लिए फायदेमंद होते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट इम्‍यूनिटी को बढ़ाते हैं और संक्रमण के खतरे को कम करते हैं।

चावल में कोलेस्‍ट्रोल बिलकुल नहीं होता है इसलिए प्रेग्‍नेंसी के दौरान चावल खाने से कोलेस्‍ट्रोल लेवल कंट्रोल रहता है।
​प्रेग्‍नेंसी में चावल खाने के नुकसान

किसी भी चीज को ज्‍यादा खाने पर नुकसान ही होता है और चावल के साथ भी ऐसा ही है। प्रेग्‍नेंसी में चावल खाने के नुकसान कुछ इस प्रकार हैं :

गर्भावस्‍था में ज्‍यादा चावल खाने से आपका वजन बढ़ सकता है।

व्‍हाइट राइस में ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स ब्राउन राइस की तुलना में ज्‍यादा होता है। व्‍हाइट राइस से ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल बढ़ सकता है और आपको जेस्‍टेशनल डायबिटीज हो सकता है।

चावल में थोड़ा आर्सेनिक भी होता है और इसे ज्‍यादा खाने से बच्‍चा पेट में ही मर सकता है।
​इस बात का ध्‍यान रखें

अपनी हेल्‍थ के अनुसार आप डॉक्‍टर से पूछें कि आपके लिए कितनी मात्रा में चावल खाना सही रहेगा। कुछ महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी में कच्‍चे चावल खाने की क्रेविंग होती है, जो कि सही नहीं है। कच्‍चे चावलों में केमिकल हो सकते हैं जो कि मां और शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है इसलिए हमेशा चावल को पका कर ही खाएं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp