जागरण संवाददाता, भागलपुर। दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित प्रश्न पहर में शिशु रोग विशेषज्ञ ने पाठकों की समस्या का समाधान टेलीफोन के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को बोतल से दूध पिलाना खतरनाक है। इससे संक्रमण होने की संभावना रहती है। डायरिया और पेचिस जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है।
क्योंकि दूध पिलाने से पहले बोतल और नेपल की अच्छी तरह से सफाई नहीं की जाती। साफ कटोरी और चम्मच से दूध पिलाने में कोई खतरा नहीं है। वैसे मां का दूध ही बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुछ भी खिलाने से पहले हाथ की सफाई अच्छी तरह से करनी चाहिए। बच्चों के हाथों की भी समय-समय पर सफाई करते रहें। दरअसल, बच्चे बार-बार अंगुली मुंह में लेते हैं। इसलिए साफ-सफाई जरूरी है। अगर, डायरिया हो भी जाय तो ओआरएस के अलावा पानी पिलाते रहें ताकि पानी की कमी नहीं हो।
क्या लेटे हुए बच्चे को बोतल से दूध पिलाना सुरक्षित है?