शिशु को किस उम्र से और कैसे पिलाना चाहिए गाय का दूध
गाय के दूध को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है लेकिन शिशु या बच्चों को गाय का दूध देने से पहले इसके फायदे और सही उम्र के बारे में जान लेना चाहिए।
बढ़ते बच्चों के आहार में गाय के दूध को शामिल करना अच्छा होता है जबकि कुछ माता नवजात शिशु के लिए फूड तैयार करने में एक सामग्री के रूप में गाय के दूध का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा खासतौर पर शिशु को पोषण देने के लिए किया जाता है लेकिन इससे पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि क्या सच में नवजात शिशु और बच्चों के लिए गाय का दूध सुरक्षित होता है?
तो चलिए जानते हैं कि बच्चों को गाय का दूध देना कब शुरू करना चाहिए और बच्चों के लिए गाय के दूध के फायदे और नुकसान क्या है।
शिशु को किस उम्र से दे सकते हैं गाय का दूध
जब तक कि बच्चा एक साल यानी 12 महीने का नहीं हो जाता, तब तक उसे गाय का दूध नहीं देना चाहिए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार 12 महीने से कम उम्र के बच्चे गाय के दूध को ब्रेस्ट मिल्क और फॉर्मूला मिल्क की तरह पचा नहीं पाते हैं। गाय के दूध में प्रोटीन और खनिज पदार्थों की उच्च मात्रा होती है जिससे शिशु की किडनी पर दबाव पड़ सकता है। एक साल का होने के बाद बच्चे का पेट और किडनी दोनों मजबूत हो चुके हैं इसलिए ये उम्र गाय का दूध पिलाने के लिए सही है।
क्या हम 2 महीने के बच्चे को गाय का दूध दे सकते हैं?