क्या सच में शिशु को जन्म घुट्टी पिलाना सही है, जानिए विज्ञान और आयुर्वेद की राय
आपने भी अपनी मां या दादी मां से सुना होगा कि शिशु को जन्म घुट्टी पिलानी चाहिए। इस प्राचीन प्रथा को लेकर अब लोगों के मन में सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या वाकई में शिशु को जन्म घुट्टी पिलाना सही है?
शिशु को जन्म घुट्टी देने के लिए डॉक्टर मना करते हैं। हालांकि, बड़े-बूढ़े इसे देने की सलाह देते हैं ऐसे में पैरेंट्स इस उलझन में रहते हैं कि वो अपने बच्चे को जन्म घुट्टी दें या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि नवजात शिशु को जन्म घुट्टी दे सकते हैं या नहीं।
जन्म घुट्टी कब पिलाना चाहिए
अगर आपके बच्चे में कोलिक के संकेत दिख रहे हैं और वो लगातार रोता रहता है तो उसे चुप करवाने के लिए घुट्टी पिला सकते हैं।
दांत आने पर मसूड़ों में सूजन और दर्द या वैक्सीन लगने पर दर्द को कम करने के लिए भी जन्म घुट्टी दे सकते हैं। इसके अलावा जन्म घुट्टी पेट फूलने और पाचन में सुधार करने में भी मदद करती है।
क्या है डब्ल्यूएचओ की राय
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो नवजात शिशु को छह महीने का होने तक मां के दूध या फॉर्मूला मिल्क के अलावा और कुछ नहीं देना चाहिए। डॉक्टर भी नवजात शिशु को घुट्टी पिलाने से मना करते हैं। बाजार में मिलने वाली घुट्टी में भी प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो कि शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
क्या हम 2 महीने के बच्चे को जन्म घुट्टी दे सकते हैं?