गाय का दूध मुख्य पेय के तौर पर देने से एक साल का होने से पहले उसे जरुरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
जब तक कि बच्चा एक साल यानी 12 महीने का नहीं हो जाता, तब तक उसे गाय का दूध नहीं देना चाहिए। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार 12 महीने से कम उम्र के बच्चे गाय के दूध को ब्रेस्ट मिल्क और फॉर्मूला मिल्क की तरह पचा नहीं पाते हैं। गाय के दूध में प्रोटीन और खनिज पदार्थों की उच्च मात्रा होती है जिससे शिशु की किडनी पर दबाव पड़ सकता है। एक साल का होने के बाद बच्चे का पेट और किडनी दोनों मजबूत हो चुके हैं इसलिए ये उम्र गाय का दूध पिलाने के लिए सही है।
क्या हम 3 महीने के बच्चे को गाय का दूध दे सकते हैं?