Google AdSense Header Slot

क्या हल्दी वाला दूध पीरियड में ऐंठन में मदद करता है?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 24
क्या हल्दी वाला दूध पीरियड में ऐंठन में मदद करता है?
पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने के लिए हल्दी दूध बहुत लाभकारी है। हल्दी से शरीर में गर्मी बढ़ती है। जिससे पीरियड्स में होने वाली समस्याएं और दर्द से आराम मिलता है। पीरियडस के दौरान हर रोज 1 चम्मच हल्दी का पाउडर एक गिलास हल्के गरम दूध में मिलाकर पीएं।


पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के सबसे आसान उपाय

नीचे बताए गए इन तरीकों की मदद से आसानी से पीरियड में होने वाले दर्द में आराम निजात पाया जा सकता है ।
1. हल्दी दूध
पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने के लिए हल्दी दूध बहुत लाभकारी है। हल्दी से शरीर में गर्मी बढ़ती है। जिससे पीरियड्स में होने वाली समस्याएं और दर्द से आराम मिलता है। पीरियडस के दौरान हर रोज 1 चम्मच हल्दी का पाउडर एक गिलास हल्के गरम दूध में मिलाकर पीएं।

2. जीरा और अजवाइन
पीरियड्स के दिनों में महिलाओं में गैस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है । गैस की प्रॉब्लम की वजह से भी पेट में दर्द होता है। दर्द होने पर आधा चम्मच अजवाइन में आधा चम्मच नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से पीरियड्स में तुरंत राहत मिलती है। साथ ही इसमें जीरा भी काफी गुणकारी साबित होता है। 1 टेबलस्पून जीरा भिगो कर इसे उबाल लें और करीब आधा कप गुनगुना ही पिएं। इससे भी आपको दर्द में आराम मिलेगा।

3. पपीता
पीरियड्स के दिनों में पपीता खाने से दर्द में आराम मिलता है । इससे ब्लड का फ्लो भी ठीक रहता है । इस फल में आयरन, विटामिन-ए, कैरोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है।

4. तुलसी
तुलसी को एक नैचुरल पेनकिलर और एंटीबॉयोटिक कहा जाता है । अगर आपको भी पीरियड के दौरान तेज दर्द होता है तो चाय बनाते वक्त उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उबालें, उससे आराम मिलेगा । तुलसी एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में काम करती है जो दर्द कम करने में मदद करती है।

5. अदरक का सेवन
पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए अदरक का इस्तेमाल के कई लाभ है। । एक कप पानी में अदरक के टुकड़े को बारीक काटकर उबाल लें, आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं। अच्छे से उबलने के बाद छान कर पी लें। दिन में तीन बार भोजन के बाद इसका सेवन करने से दर्द में राहत मिलेगी।

6. सिंकाई करें
पीरियड्स के समय में पेट और कमर में तेज दर्द होता है, जिससे निजात पाने के लिए गर्म तौलिए या हीट पैक से 5 से 10 मिनट तक पेट के निचले भाग की सिंकाई करनी चाहिए। इससे शरीर से निकलने वाली गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है, और दर्द कम हो जाता है।अधिक दर्द होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

दैनिक रूटीन में बदलाव
इसके अलावा आप अपने खान-पान में बदलाव लाकर भी दर्द से निजात पा सकती हैं। पीरियड्स के समय शरीर में आयरन और वाइटामिंस की खपत बढ़ जाती है। इसलिए बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करने के लिए हरी सब्जियां, दूध, दही और फलाहार करना चाहिए। ग्रीन-टी का सेवन भी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। यदि घरेलू उपचार से लगातार तीन महीने में दर्द ठीक न हो या रक्त के बड़े-बड़े थक्के निकलते हों तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp