Google AdSense Header Slot

क्या होता है अगर शुक्राणु मुंह से अंदर चला जाता है?

Language: Hindi | Published: 11 Oct 2022 | Views: 28
क्या होता है अगर शुक्राणु मुंह से अंदर चला जाता है?
क्या शुक्राणु (semen) को निगलना हेल्दी होता है? सच है या मिथक!

मेरी शादी हाल ही में हुई है और मेरे दोस्तों ने ये कहा है कि ओरल सेक्स करने से सेक्स को एक अलग ही लेवल में एन्जॉय किया जा सकता है। उनका ये भी कहना है कि ओरल सेक्स करते समय सिमेन निगलने से न सिर्फ आप सेक्स का प्लेजर ले पाते हैं बल्कि प्रोटीन, मल्टीविटामिन की कमी भी पूरी हो जाती है। लेकिन मुश्किल की बात ये है कि मेरे मन में ये डर है कि कहीं ऐसा करने से मुझे किसी प्रकार की यौन संक्रामक बीमारी तो न हो जाय?

ओरल सेक्स करते समय सिमेननिगलना सिर्फ एक फैंटसी हो सकता है लेकिन हेल्थ के नजरिये से इससे सेहत को किसी भी प्रकार का फायदा नहीं पहुँचता है। लेकिन इस बारे में ये मिथक है कि सिमेन एक नैचुरल मल्टीविटामिन का काम करता है। कोई-कोई तो ये भी कहने से चुकते नहीं कि अगर आपको अंडा खाना पसंद नहीं तो आप ये भी खा सकते है। इसको निगलने से आपका डिप्रेशन कम होता है, नींद अच्छी आती है, जैसे अनेक तरह के फायदे होते हैं। क्योंकि लोग अक्सर ऑनलाइन सर्च करके तरह-तरह जानकारी पढ़ते हैं और उसी को सच मान बैठते हैं। उसी सर्च के अनुसार सिमेन में जिंक, प्रोटीन, विटामिन सी, फ्रूक्टोज़, मैग्निशियम, पोटाशियम, साइट्रिक एसिड, विटामिन बी 12, नाइट्रोजेन और फॉस्फोरस होता है। लेकिन डॉ. मेशराम ने सच्चाई का खंडन किया है और ये कहा है कि सिमेन किसी भी तरह से हेल्दी नहीं है। इसको खाने से न ही फायदा पहुँचता है और न ही किसी प्रकार का नुकसान होता है।
अगर पार्टनर को किसी भी प्रकार ओरल कैविटी या मुँह में छाले या यौन संक्रमित रोग यानि एसटीडी आदि है तो ओरल सेक्स के दौरान इसके संपर्क में आने के कारण आपको सेक्चुअल ट्रांसमिटेड डिज़ीज होने का खतरा हो सकता है। क्योंकि आपका मुँह वैजाइना से भी ज्यादा संवेदनशील होता है इसलिए वह बैक्टिरीया और वायरस के संपर्क में जल्दी आ जाता है। इससे आपको यौन संक्रमित बीमारी जैसे जेनिटल हर्पिज़, हेपाटाइटिस बी, जेनिटल वार्ट्स आदि होने की संभावना हो सकती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp