गर्भावस्था के आठवें महीने में बच्चे का विकास और आकार
इस महीने तक शिशु का काफी हद तक विकास हो जाता है। इतना ही नहीं अब शिशु बाहर की आवाजों पर किक मारकर प्रतिक्रिया भी देता है। अब वो हिचकियां भी ले सकता है। इसलिए, यही वो समय है जब आप बाहर से ही अपने बच्चे से बातें कर सकते हैं और उससे मधुर रिश्ता बना सकते हैं। जानिए, आठवें महीने तक शिशु का गर्भ में कैसा विकास होता है :
* शिशु की आंखें और पलकें पूरी तरह बन जाती हैं और वो अब आंखें खोल सकता है।
* शिशु के फेफड़े और अधिक विकसित हो जाते हैं।
* इस महीने तक शिशु के सिर पर बाल आ जाते हैं।
* शिशु के मस्तिष्क का तेजी से विकास इसी महीने से शुरू होता है। इस दौरान न्यूरॉन्स तेजी से बढ़ते हैं।
* अगर गर्भ में लड़का है, तो जननांग का बाहर की ओर विकास शुरू हो जाएगा, वहीं शिशु लड़की है, तो योनि का विकास इस महीने तक हो जाता है।
* इस महीने यानी 30वें सप्ताह तक शिशु की लंबाई लगभग 14 इंच हो जाती है और उसका वजन करीब 1133 ग्राम के आसपास हो सकता है ।
गर्भ में 8 महीने का बच्चा कितना बड़ा हो जाता है?