Google AdSense Header Slot

गर्भधारण करने के लिए कौन सा महीना अच्छा होता है?

Language: Hindi | Published: 12 Oct 2022 | Views: 57
गर्भधारण करने के लिए कौन सा महीना अच्छा होता है?
सवाल जवाब: जानें गर्भाधान के लिए कौन सा है सबसे उत्तम महीना
आपके नाम के प्रथम अक्षर में छिपा है आपका भविष्य
Q नाम के लोग रचनात्मक गुणों से ओतप्रोत होते हैं। लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ये अंतर्मुखी होते हैं और अपने ही ख्यालों में गुम रहते हैं, पर अपने कर्म की तरफ पूर्णतः केंद्रित और समर्पित होते हैं। इसीलिए ये जल्द ही कामयाबी के शिखर पर पहुंचते हैं। बहुत पाने की उन्हें आकांक्षा नहीं होती, पर तकदीर के धनी होते हैं। इन्हें जीवन में कई बार आकस्मिक लाभ होता है। साझेदारी में इन्हें सफलता नहीं मिलती। लोगों से इनका वैचारिक मेल-मिलाप आसानी से नहीं होता। ये छल-कपट से दूर और सत्य के पक्षधर होते हैं। ये बेहद वफादार होते हैं, फिर भी प्रणय संबंध में असफल सिद्ध होते हैं। इनका मस्तिष्क बेहद प्रखर होता है। ये जिस क्षेत्र में जी जान से लग जाएं, सफल हो जाते हैं।प्रश्न: गर्भाधान के लिए उत्तम महीना कौन सा है, उत्तम संतति के लिए क्या सावधानी रखनी चाहिए? उत्तर: शीतकाल में विशेष रूप से माघ और फाल्गुन माह में धारण गर्भ उत्तम संतान का बीजारोपण करते हैं। यानी जो बच्चे जो अक्टूबर से दिसंबर के मध्य जन्म लेते हैं, उनके जीवन में संघर्ष का परिमाण अन्य लोगों से कम होता है। कभी-कभी यह स्थिति सितंबर के मध्य से लेकर जनवरी के मध्य तक निर्मित होती है। गर्भाधान और गर्भधारण करने के पश्चात मां-पिता के विचारों का संतान पर पूर्ण प्रभाव पड़ता है। गर्भ धारण करने के पश्चात वाद्य संगीत, गायन, मंत्र और गणित संतान को उत्तम मस्तिष्क प्रदान करने के साथ संवेदनशील व मानवीय अच्छे गुणों से लबरेज कर उत्तम मनुष्य के निर्माण में महती भूमिका का निर्वहन करते हैं। मां-पिता की सकारात्मक सोच व मुस्कुराहट, जहां उत्तम भाग्य का निर्माण करती है, वहीं नकारात्मक और उल्टी सोच के साथ रोना-धोना, स्वभाव की चिड़चिड़ाहट संघर्ष में इजाफा करती है। गर्भ के दौरान नित्य विनोदपूर्ण हल्के-फुल्के क्षण संतान के होठों पर हंसी रोपकर उसके संघर्ष को न्यूनतम बनाती है और महत्वाकांक्षी विचार उसे फलक पर बिठाते हैं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp