गर्भनाल क्या होता है?
गर्भनाल मां और बच्चे को जोड़ती है। इसी नाल के जरिए मां जो कुछ खाती है, उसका पोषण बच्चे को मिलता है। गर्भनाल सिर्फ पौष्टिक चीजों को ही बच्चे तक नहीं पहुंचाती बल्कि विषैली चीजों को बच्चे तक पहुंचने से भी रोकती है। गर्भनाल का एक सिरा गर्भाशय से जुड़ा होता है और दूसरा शिशु की नाभि से।