गर्भपात के बाद महिला को अपना विशेष ख्याल रखना होता है क्यूंकि इसके बाद अधूरे गर्भपात या संक्रमण का खतरा बना रहता है। हम उन जरूरी बातों का जिक्र कर रहे हैं, जिनके गर्भपात के समय होने की संभावना ज्यादा रहती है। अमेरिका की यूसीएसएफ हेल्थ ऑर्गनाइजेशन में हुए अध्ययन के अनुसार गर्भपात के बाद होने वाली ब्लीडिंग एक सप्ताह तो आम बात है, लेकिन कई बार यह उससे अधिक समय तक भी हो सकती है। वहीं कई बार ब्लीडिंग एक घंटे से लेकर तीन घंटे तक लगातार होती है, जिसके कारण बार-बार पैड बदलना पड़ता है।
इन संकेतों से जाने कि आपका बच्चा गर्भ में जीवित है या नहीं?
गर्भपात या अबॉर्शन के बाद जो सबसे समस्या महिलाओं के साथ होती है वो है ब्लीडिंग की। अबॉर्शन होने के बाद भी महिलाओं की ब्लीडिंग नहीं रुकती है, कई दिनों तक रहती है। आइए जानते है कि अबॉर्शन के बाद कितने दिनों तक महिलाओं की ब्लीडिंग रहती है और कैसे इसे बंद किया जा सकता है।
कब तक होती है ब्लीडिंग
जैसे ही महिला का गर्भ गिर जाता है वैसे ही महिला को ब्लीडिंग शुरु हो जाती है। उसके बाद महिला को ब्लीडिंग पीरियड्स की अपेक्षा अधिक होती है, और साथ ही पेट के निचले हिस्से में दर्द का भी अनुभव रहता है। ऐसे में महिला को अपना अच्छे से ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह ब्लीडिंग आपको पंद्रह दिनों तक हो सकती है। और जो महिलाएं गर्भपात के लिए मेडिकल का इस्तेमाल करती है तो उन्हें सामान्य गर्भपात से अधिक हो सकती है।
डॉक्टर से करें कंसल्ट
इस दौरान भी पंद्रह दिनों या इससे अधिक भी ब्लीडिंग हो सकती है और ऐसे में महिलाओं को स्वस्थ होने में भी काफी समय लग सकता है, लेकिन यदि आपको ब्लीडिंग बहुत अधिक हो रही हो तो इसके बारे में आपको डॉक्टर को जरुर दिखाना चाहिए, या फिर अधिक दर्द का अनुभव हो तो उसे इग्नोर न करें जाकर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
सर्जिकल गर्भपात की वजह से भी
सर्जिकल गर्भपात अक्सर क्रिटिकल सिचुएशन में किया जाता है। अक्सर ऐसा होता है कि सर्जिकल गर्भपात के दौरान गर्भाशय में भ्रूण के कुछ अंश या टुकड़े रह जाते हैं जिसके वजह से रक्तस्राव का ज्यादा होता है और गर्भाशय ग्रीवा चोटिल होने की वजह से भी यह हो सकता है।
ज्यादा खून का बहना (हेवी ब्लीडिंग) सभी महिलाओं के साथ यह समस्या नहीं होती, लेकिन कुछ मात्रा में खून बहना सामान्य है। कई बार गर्भपात के केस में तीन-चार हफ्तों बाद तक ब्लीडिंग होती रहती है। लेकिन यह जानना बेहद जरूरी है कि कब आपको मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत होगी।
गर्भपात के बाद कब तक खून बहेगा?