गर्भपात के बाद का भोजन?pregnancytips.in

Posted on Sun 2nd May 2021 : 15:39

गर्भपात (मिसकैरेज) के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, सेहत को मिलेगा फायदा

गर्भपात के बाद महिलाओं को अपना बेहद ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपने आहार में आयरन और कैल्शियम युक्त चीजें शामिल करें।

गर्भपात (मिसकैरेज) के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 6 चीजें, सेहत को मिलेगा फायदा

मां बनने का एहसास हर महिला के जीवन में बेहद खास होता है। लेकिन किसी वजह से गर्भपात होने के जीवन में काफी दिक्कतें आती हैं। गर्भपात (मिसकैरेज) के बाद महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कमजोर हो जाती है। अधिक ब्लीडिंग के कारण महिलाएं कई तरह की परेशानियों से गुजरती है। अधिक ब्लीडिंग के कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है। मिसकैरेज के बाद थकान और कमजोरी महसूस होती है। बार-बार चक्कर आना, जी घबराना और सिर दर्द जैसी परेशानियां भी होती है। इसके अलावा शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की कमी भी हो सकती है। ऐसे में अपने शरीर और मन को हमेशा खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको अपने आहार में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।
गर्भपात के बाद इन चीजों का करें सेवन
1. कैल्शियम

गर्भपात के बाद शरीर में कैल्शियम की मात्रा में तेजी से गिरावट आती है। इसलिए कैल्शियम से भरपूर चीजें खाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप टोफू, सूखे मेवे, सीफूड, दूध, डेयरी उत्पाद और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती है।
2. आयरन और विटामिन सी

आयरन और विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। मिसकैरेज के बाद महिलाओं के शरीर में आयरन और विटामिन सी की कमी हो जाती है। आयरन रेड ब्लड सेल्स को बनाकर शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। तो, वहीं विटामिन सी शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है। साथ ही सर्जरी के घाव को भरने के लिए भी विटामिन सी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप पालक, खजूर, कद्दू और चुकंदर भी खा सकते हैं।

3. फोलिक एसिड

फोलिक एसिड मानसिक तनाव और रेड सल्स के विकास में मदद करता है। साथ ही इससे एनीमिया जैसी बीमारी भी नहीं होती है। गर्भपात के बाद आप फोलिक एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप एवोकाडो, बादाम और अखरोट जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. साबुत अनाज

साबुत अनाज पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। साबुत अनाज प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे अपच और गैस की स्थिति में भी आराम मिलता है। अच्छे पाचन के लिए आप ब्राउन राइस, क्यूनोओ, ओट्स और दलिया जैसे फाइबरयुक्त साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं।
5. वसायुक्त दूध और मीट

मिसकैरेज के बाद डेयरी उत्पादों और मांस जैसे वसायुक्त भोजन का सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही आप मक्खन, चीज, कच्चा दूध और बीफ आदि डाइट में शामिल कर सकते हैं।
6. मूड ठीक करने के लिए खाएं

मिसकैरेज के बाद आपको अपना मनपसंद खाना भी खाना चाहिए। अपना मूड ठीक करने के लिए एवं तनाव दूर करने के लिए चॉकलेट या डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

miscarriage
गर्भपात के बाद इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

गर्भपात के बाद अपने सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको जंक फूड और स्ट्रीट फूड नहीं खाना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह के ऑयली खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही भरपूर मात्रा में पानी भी पीना चाहिए, जिससे आपका शरीर हाइड्रेट रहे। लंबे समय तक भूखें न रहें। इसके अलावा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली मीठी चीजों की वजह से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कैंडीज और कार्बोनेट ड्रिंक्स न पीएं। साथ ही योग और ध्यान करने की कोशिश करें। साथ ही कोई परेशानी होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info