Google AdSense Header Slot

गर्भपात के बाद कितने दिन में सेक्स करना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 09 Oct 2022 | Views: 24
गर्भपात के बाद कितने दिन में सेक्स करना चाहिए?
Abortion करवाने के कितने दिन बाद करना चाहिए सेक्स

अबॉर्शन एक जटिल शारीरिक बदलाव है, जो कि महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से काफी प्रभावित करता है. अबॉर्शन करवाने के बाद महिला को काफी देखभाल मिलनी चाहिए, जिसे पोस्ट-अबॉर्शन केयर (Post-Abortion Care) कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अबॉर्शन के कितने दिन बाद कोई महिला दोबारा शारीरिक संबंध बना सकती है? क्योंकि, अबॉर्शन के बाद गलत समय पर सेक्स करना खतरनाक साबित हो सकता है.

अबॉर्शन के बाद सेक्स करने का सही समय पता (Right time to have sex after abortion) करने से पहले जानते हैं कि अबॉर्शन को लेकर भारतीय कानून क्या कहता है?
अबॉर्शन के बाद सेक्स करने का सही समय
कई स्त्री रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि अबॉर्शन के बाद सेक्स करने का सही समय महिला की इच्छा और भावनाओं पर निर्भर करता है. कुछ महिलाएं अबॉर्शन के कुछ दिन बाद ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार हो सकती हैं और कुछ महिलाओं को इसमें 1 महीने से भी ज्यादा लग सकता है. हालांकि हेल्थलाइन के मुताबिक, अबॉर्शन के बाद सेक्स करने का सही समय करीब 2 हफ्तों के बाद माना जाता है. जब किसी भी तरह की वजायनल ब्लीडिंग बंद हो जाए.

अबॉर्शन के तुरंत बाद सेक्स करने के दुष्प्रभाव
अबॉर्शन के तुरंत बाद सेक्स करने से कई दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है. जैसे-

वजायनल इंफेक्शन का खतरा
सेक्स करते हुए असहनीय दर्द होना
अबॉर्शन के तुरंत बाद अनचाही प्रेग्नेंसी होना, क्योंकि अबॉर्शन के तुरंत बाद भी महिला फर्टिलाइल होती है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp