Google AdSense Header Slot

गर्भवती महिला कितनी देर तक पीठ के बल लेट सकती है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 19
गर्भवती महिला कितनी देर तक पीठ के बल लेट सकती है?
प्रेग्नेंसी में पीठ के बल सोना हो सकता है खतरनाक
प्रेग्नेंसी में बहुत देर के लिए एक ही पोजीशन में सोना भी खतरनाक हो सकता है. ऐसे में थोड़ी-थोड़ी देर पर पोजीशन चेंज करते रहनी चाहिए. इस दौरान बाएं करवट सोना सबसे अधि‍क फायदेमंद होता है.

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में अगर आप पीठ के बल सोती हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन जैसे-जैसे महीने बीतते जाते हैं वैसे-वैसे शरीर का अगला हिस्सा भारी होने लग जाता है. गर्भ बढ़ने के साथ ही पीठ पर भी बल पड़ने लगता है. जब गर्भवती महिला पीठ के बल लेटती है तो गर्भाशय का पूरा भार शरीर के दूसरे अंगों पर पड़ता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बिगड़ सकता है.

इसके साथ ही जब कोई गर्भवती ज्यादा समय के लिए पीठ के बल सोती है तो दिल और फेफड़ों पर भी इसका असर पड़ता है. जिससे इन जरूरी अंगों पर दबाव बढ़ जाता है. इससे ऑक्सीजन का बैलेंस बिगड़ जाता है. इसके अलावा रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ने से बैक-पेन की शिकायत भी हो जाती है, जिसकी वजह से नींद खराब होती है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp