गर्भावस्था में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना काफी आम और सामान्य बात है। ऐसा संभवतया गर्भ में शिशु के बढ़ने पर अस्थिबंधों (लिगामेंट्स) पर दबाव पड़ने की वजह से होता है। अस्थिबंध वे सख्त ऊतक होते हैं जो आपकी हड्डियों और ऊत्तकों को जोड़ते हैं। कुछ अस्थिबंध आपके अंगों को सहारा देते हैं, ताकि वे अपनी जगह पर बने रहें।
पेडू में दर्द क्यों होता है प्रेगनेंसी में :-
गर्भावस्था के दौरान कई बार पेट दर्द की भी शिकायत होती है. ये समस्या शरीर के निचले हिस्से में दबाव पड़ने के कारण हो सकती है. दबाव पड़ने से कई बार पेट के निचले हिस्से में रक्त संचार ठीक से नहीं हो पाता जिसके कारण दर्द महसूस हो सकता है. ये दर्द गैस बनने के कारण भी हो सकता है.
गर्भवती महिला के पेडू में दर्द क्यों होता है?