Google AdSense Header Slot

गर्भवती महिला को केसर कैसे पीना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 14
गर्भवती महिला को केसर कैसे पीना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में केसर खाने के फायदे भी हैं और नुकसान भी, कब और कितना केसर खाना चाहिए, जानें
वैसे तो केसर अपने औषधीय गुणों की वजह से काफी फेमस है और प्रेग्नेंसी में भी केसर खाने के कई फायदे हैं। लेकिन अगर आपको पता ना हो कि कितनी मात्रा में केसर का सेवन करना है तो ज्यादा केसर खाने से आपको और होने वाले बच्चे को नुकसान भी हो सकता है। लिहाजा यहां जानें, प्रेग्नेंसी में केसर खाने के फायदे और साइड इफेक्ट्स दोनों के बारे में।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको अब तक कई लोगों से यह सलाह मिल चुकी होगी कि आपको गर्भावस्था में केसर वाला दूध पीना चाहिए या फिर किसी दूसरे तरह से भी केसर का सेवन करना चाहिए क्योंकि केसर खाने से होने वाले बच्चे का रंग गोरा होता है। आप इस बात पर भले ही यकीन ना करती हों लेकिन प्रेग्नेंसी में केसर का सेवन करना बेहद फायदेमंद है और यह प्रेग्नेंसी से जुड़े कई लक्षणों के साथ डील करने में आपकी मदद करता है। हालांकि कई दूसरी चीजों की ही तरह प्रेग्नेंसी में केसर खाने के फायदे भी हैं और कुछ नुकसान भी। अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान कितनी मात्रा में केसर का सेवन करना चाहिए तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
​क्या प्रेग्नेंसी में केसर का सेवन करना चाहिए?
तो इस सवाल का जवाब है- हां प्रेग्नेंसी में केसर का सेवन करना पूरी तरह से सेफ है क्योंकि गोल्डन स्पाइस के नाम से मशहूर केसर में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। केसर, प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले स्ट्रेस को कम करता है, मूड स्विंग्स की समस्या को दूर करता है, किसी भी तरह के दर्द या तकलीफ को दूर करने में मदद करता है। हालांकि प्रेग्नेंसी में केसर यूज करते वक्त आपको कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। चूंकि केसर बहुत महंगा आता है इसलिए इसमें काफी मिलावट भी होती है। लिहाजा शुद्ध केसर की पहचान करने के बाद ही इसका सेवन करें। साथ ही ज्यादा केसर यूज करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है इसलिए 2 या 3 रेशे से ज्यादा केसर यूज ना करें। साथ ही केसर का सेवन प्रेग्नेंसी के 3 महीने के बाद से ही करना शुरू करें। प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने में केसर का सेवन ना करें।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp