जानें प्रेग्नेंसी के दौर में किन कामों को करने से बचें गर्भवती महिलाएं
प्रेग्नेंसी के दौरान हील्स पहनने से बचना चाहिए
आज कल के दौर में पीरियड और गर्भावस्था के दौरान (During Menstrual and pregnancy) महिलाएं कुछ भी करती नज़र आती हैं. लेकिन गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ कामों को करने से बचना चाहिए.
हर महिला के शरीर की बनावट, आकार, सेहत, शारीरिक क्षमता और शारीरिक विकास अलग होता है. अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी के दौर में एक्सरसाइज़ करती है, डांस करती है या कुछ और एक्टिविटी करती है तो ज़रूरी नहीं है कि उसको देखकर आप को भी ऐसा करना चाहिए. वैसे तो डॉक्टर प्रेग्नेंसी के दौरान हर तरह की सलाह प्रेग्नेंट महिला को देती हैं और इस दौरान उनकी सलाह को ही अच्छी तरह फॉलो करने की ज़रूरत होती है. लेकिन सामान्य तौर पर प्रेग्नेंसी के दौर में प्रेग्नेंट महिला को कुछ कामों को करने से बचने की ज़रूरत होती है जिससे उनकी अपनी सेहत और होने वाले बच्चे की सेहत पर किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव न पड़ने पाए. आइये यहाँ जानते हैं कि वो कौन से काम हैं जिनको प्रेग्नेंट महिला को करने से बचना चाहिए.
भारी सामान उठाने से बचें
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी के दौर में प्रेग्नेंट महिला को किसी भी तरह के भारी सामान उठाने से बचना चाहिए. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि भारी सामान को सरकाना, खींचना और धक्का देना भी उनकी और उनके होने वाले बच्चे की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. इसलिए इन चीज़ों को करने से बचना चाहिए.
केमिकलयुक्त चीज़ों को छूने से बचें
प्रेग्नेंसी के दौर में घर की साफ-सफाई या किसी और तरह के काम को करने के लिए किसी भी तरह के केमिकल या केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर किसी वजह से छूना पड़ भी जाये तो ग्लब्स और मास्क को कैरी करने के बाद ही इसको हाथ लगाना सही होगा.
सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से बचें
प्रेग्नेंट महिला को प्रेग्नेंसी पीरियड में सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से बचना चाहिए. सीढ़ी चढ़ने-उतरने के दौरान गिरने और फिसलने का खतरा रहता है इसलिए इसको जितना इग्नोर करें, बेहतर होगा. अगर बहुत ज़रूरी हो तो बहुत सावधानी के साथ धीरे-धीरे किसी रॉड या रस्सी को पकड़ कर सीढ़ियां चढ़ें और उतरें.
ज्यादा झुकने से बचें
प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंट महिला को झुकना नहीं चाहिए. झाड़ू-पोछा, साफ़-सफाई या किसी चीज़ को रखने और उठाने के लिए झुकने से बचना बहुत ज़रुरी है. कोई चीज़ नीचे से उठाने की ज़रूरत होने पर झुकने की बजाय किसी पटरे पर आराम से बैठकर उस चीज़ को उठायें तो आपके और आपके होने वाले बच्चे के लिए ये ज्यादा बेहतर होगा.
काफी समय तक खड़े रहने से बचें
प्रेग्नेंसी के पीरियड में, रसोई में काम करने के चलते या किसी और वजह से प्रेग्नेंट महिलाएं काफी देर तक खड़ी रहती हैं जो कि उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है. इसलिए काफी समय तक लगातार खड़े रहने की स्थिति से भी बचने की ज़रूरत है.
हील्स पहनने से बचें
प्रेग्नेंसी के दौर में हील्स पहनने से बचना बेहद ज़रूरी है. इस दौरान केवल हाई हील्स को पहनने से ही बचाव ज़रूरी नहीं है बल्कि किसी भी तरह की हील्स को इस दौरान इग्नोर करना चाहिए. इस दौरान आपको फ्लैट चप्पल, शूज़ या सैंडल पहनने की ज़रूरत है जो सुरक्षित होने के साथ आपको काफी आराम भी देगी.
गर्भवती महिला को क्या नहीं करना चाहिए?