खून की कमी का घरेलू इलाज (Home Remedies for Anemia)
खून की कमी दूर करने के लिए डाक्टर आयरनयुक्त व अन्य खून बनाने वाली दवाइयां आदि देते हैं लेकिन खून की कमी को आप देसी आयुर्वेदिक नुस्खों और कुछ आहारों को डाइट में शामिल करके भी पूरा कर सकते हैं।
गाजर-चुकंदर का जूस व सलाद खून की कमी को पूरा करते हैं। रोजाना गाजर और आधा गिलास चुकन्दर का रस मिलाकर पीएं। इसका सेवन करने से महिला के शरीर में खून की कमी की समस्या ठीक हो जाती है। वह गाजर के मुरब्बे का सेवन भी कर सकती हैं।
खून की कमी होने पर टमाटर का सेवन ज्यादा करें। आप टमाटर का जूस भी ले सकते हैं। यह जूस धीरे-धीरे खून की कमी को पूरा कर देते हैं।
खूजर भी गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद है। खून की कमी पूरी करने के लिए 10 से 12 खजूर के साथ एक गिलास गर्म दूध पीएं। इससे महिला के शरीर में ताक्त आती हैं और खून भी बनता है।
गर्भावस्था के दौरान गुड का सेवन करने से भी खून की कमी पूरी हो जाती है।
रोजाना एक आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए तथा उसके ऊपर से एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए।
बथुआ के साग को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है जिससे शरीर में नया खून बनने लगता है।
खून की कमी होने पर खाए आयरन युक्त आहार (Foods for Anemia)
प्रसव से पूर्व पौष्टिक आहार खाएं, जिसमें प्रोटीन, आयरन व विटामिन भरपूर मात्रा में हो। स्वस्थ आहार लें जैसे- लाल मांस, पॉल्ट्री प्रोडक्ट्स व आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे- सेम, मसूर, टोफू, किशमिश, खजूर, अंजीर, खुबानी, छिलका युक्त आलू, ब्रोकली, गांठ गोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, ब्रेड, अखरोट-मूंगफली और बीज, गुड़, दलिया, जौ और आयरन फोर्टीफाइड अनाज आदि। यह मांसाहारी महिलाओं के लिए अच्छी बात है कि मानव शरीर शाकाहारी खाद्य पदार्थों में मिलने वाले आयरन की अपेक्षा मांसाहारी खाद्य पदार्थों से मिलने वाले आयरन को आसानी से अवशोषित कर लेता है।
गर्भवती महिला को खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?