Google AdSense Header Slot

गर्भवती महिला को बार बार पेशाब क्यों आता है?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 24
गर्भवती महिला को बार बार पेशाब क्यों आता है?
बार-बार पेशाब आना गर्भावस्था की प्रमाणित विशेषता है। आप पाएंगी कि गर्भवती होने पर आपको बहुत ज्यादा पेशाब आ रहा है, खासकर कि पहली और अंतिम तिमाही में।

वास्तव में, यह गर्भवती होने के पहले कुछ संकेतों में से एक है। यह शरीर में हो रहे हॉर्मोनल बदलावों का ही हिस्सा है।

गर्भावस्था के अंतिम चरण में, आपका बढ़ा हुआ गर्भाशय मूत्राशय की क्षमता को घटा देता है, और लगता है कि आप ज्यादा पेशाब का उत्पादन कर रही हैं। आपका मूत्राशय खाली होने पर भी, इस पर पड़ रहा दबाव इसके भरे होने का संकेत दे सकता है।

प्रेग्नेंसी में कई बार मूत्राशय को पूरी तरह खाली कर पाना मुश्किल होता है। यह भी एक वजह है कि आपको बार-बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है।

प्रेगनेंसी में रात में मुझे बार-बार पेशाब जाना क्यों पड़ रहा है?
गर्भावस्था में रात को बार-बार पेशाब के लिए जाना (नोक्टुरिया) आम है। हार्मोनल बदलावों और गुर्दों में बढ़े हुए रक्त प्रवाह के कारण आपको ज्यादा बार पेशाब जाने की जरुरत महसूस होती है। प्रेगनेंसी में आप ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ लेती हैं, इसकी वजह से भी ज्यादा बार पेशाब आता है।

रात में पेशाब के लिए उठने की वजह से पहली तिमाही और तीसरी तिमाही में आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। जैसे-जैसे आपका गर्भस्थ शिशु बढ़ता है, आपके शरीर में खून और अन्य तरल पदार्थों की मात्रा भी बढ़ती जाती है। आपके गुर्दे अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपको ज्यादा बार पेशाब जाने की जरुरत महसूस हो रही है।

गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में आपका बढ़ता गर्भाशय मूत्राशय पर दबाव डालता है। चौथे महीने के आसपास गर्भाशय पेट में थोड़ा ऊपर की तरफ हो जाता है। इससे मूत्राशय पर से दबाव हट जाता है, मगर केवल कुछ समय के लिए ही।

प्रेगनेंसी के अंतिम हफ्तों में फिर से बार-बार पेशाब जाने की जरुरत महसूस होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका गर्भाशय बड़ा होता जाता है और शिशु श्रोणि क्षेत्र में दोबारा जगह घेर लेता है। इस तरह फिर से मूत्राशय पर दबाव पड़ने लगता है और यह शिशु के जन्म तक जारी रहता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp