गर्भवती महिलाओं को शिव मंदिर क्यों नहीं जाना चाहिए?
कुछ लोग इस बात को अंधविश्वास, परंपरा या आस्था का नाम दे सकते हैं, लेकिन यह सब कुछ अपनी मान्यता के ऊपर है। हाँ हमारे यहां भी इस बात की मान्यता है कि जो महिला गर्भवती होती है, उन्हें शिवजी की पूजा नहीं करनी चाहिए। हर जाति और धर्म में इसके अलग-अलग कारण होते हैं। बाकी जातियों में भगवान शिव की पूजा ना करने का क्या कारण है यह तो मैं नहीं जानती, लेकिन हमारे यहां गर्भवती होने के बाद शिवजी की पूजा करने के लिए इसलिए मना किया जाता है क्योंकि मान्यता यह है कि अगर गर्भवती महिला की परछाई भगवान शिव पर पड़ती है, तो भगवान शिव का शरीर भारी हो जाता है। भगवान शिव के पास मौजूद उनके सर्प की आंखें धुंधली हो जाती हैं। इसलिए हमारे यहां गर्भवती महिला को भगवान शिव के पास जाने और पूजा करने की मनाही है।