Google AdSense Header Slot

गर्भवती होने पर मुझे इतना कमजोर क्यों महसूस होता है?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 119
गर्भवती होने पर मुझे इतना कमजोर क्यों महसूस होता है?
गर्भावस्था में अधिक थकान के कारण | प्रेगनेंसी में थकान क्यों महसूस होती है?

गर्भावस्था में थकान के कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में यहां हम क्रमवार बताने जा रहे हैं।

हार्मोनल बदलाव : गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में थकान का अहम कारण प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन का अधिक उत्पादन हो सकता है। बताया जाता है कि यह हार्मोन प्राकृतिक रूप से गर्भावस्था को बनाए रखने और दुग्ध उत्पादन में मुख्य भूमिका अदा करता है। प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के बढ़ने से महिलाओं को थकान का अनुभव हो सकता है (3) (4)।

नींद न पूरी होना : एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में माना गया है कि गर्भावस्था में थकान का एक कारण नींद पूरा न होना भी हो सकता है। शोध में जिक्र मिलता है कि सामान्य तौर पर छह घंटे से कम नींद लेने वाली कुछ महिलाओं को थकान की शिकायत हो सकती है (5)।

पोषक तत्वों की कमी : आमतौर पर गर्भावस्था में कई महिलाओं को आयरन की कमी हो जाती है। इस स्थिति में महिलाओं को थकान का अनुभव हो सकता है (6)। इसके साथ ही संतुलित आहार न लेने की स्थिति में महिलाओं में गर्भावस्था के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इस कारण भी महिलाओं को गर्भावस्था में थकान का सामना करना पड़ सकता है (7)।

अधिक काम करने के कारण : विशेषज्ञों के मुताबिक काम कैसा भी हो शारीरिक या मानसिक, उसके कारण थकान होती है। यही वजह है कि गर्भावस्था के दौरान अधिक काम करने के कारण भी महिलाओं को अत्यधिक थकान का अनुभव हो सकता है (8)।

वजन बढ़ने के कारण : विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक वजन के कारण लोग सामान्य रूप से थकान का अनुभव करते हैं (9)। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रेगनेंसी में बढ़ता वजन भी महिलों में थकान का एक बड़ा कारण हो सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस : गर्भावस्था से संबंधित एक शोध में माना गया है कि प्रेगनेंसी में होने वाली मॉर्निंग सिकनेस की समस्या के कारण भी अत्यधिक थकान का अनुभव हो सकता है (10)।

खून की कमी : गर्भावस्था में आयरन की कमी के कारण आमतौर पर महिलाओं को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। वहीं, एनीमिया होने की स्थिति में शरीर के ऊतकों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। इस कारण महिलाओं को अत्यधिक थकान का अनुभव होता है (6)।

बीपी और शुगर : गर्भावस्था में होने वाली हाई बीपी की समस्या के कारण भी महिलाओं को थकान का अनुभव हो सकता है (11)। वहीं, गर्भावस्था में शुगर की समस्या होने पर थकान एक लक्षण के रूप में सामने आ सकती है (12)।

भावनात्मक बदलाव : गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं में अवसाद की शिकायत हो सकती है, जिसके लक्षणों में थकान की समस्या भी शामिल है (13)।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp