प्रेग्नेंसी के 32वें हफ्ते में शिशु का वजन 1.81 किलोग्राम के आसपास होता है और आखिरी हफ्ते में 2.5 से 3.5 किलो वजन होना चाहिए। ऐसे में प्रेगनेंट मां अपने आहार की मदद से गर्भस्थ शिशु का वजन बढ़ाने का काम कर सकती है।
अगर आपको लग रहा है कि नौवें महीने में भी आपके बच्चे का वजन कम है तो आपको बिना कोई देरी किए अपनी डाइट में दालों को शामिल कर लेना चाहिए। दालों से प्रोटीन के साथ-साथ थायमिन और फाइबर मिलता है। आप दाल का सूप और दलिया बनाकर भी ले सकती हैं।
दाल के अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां भी शिशु के विकास और वजन के लिए जरूरी होती हैं। पालक, केल और अन्य पत्तेदार सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज आपको अपने आहार में शामिल करने चाहिए। इनमें मैग्नीशियम होता है जो शिशु की हड्डियों के विकास में मदद करता है और गर्भाशय में समय से पूर्व ऐंठन पैदा होने से रोकता है।
पानी
प्रेग्नेंसी के दौरान आपको शरीर में पानी की कमी होने से रोकना है। आप पानी, वेजिटेबल जूस, फ्रूट जूस, दूध और छाछ पिएं। गर्भावस्था में डिहाइड्रेशन की वजह से कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं जिनमें से एक लो बर्थ वेट भी है।
गर्भवती महिला को रोज पर्याप्त आराम करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में ज्यादा काम करने की वजह से गर्भस्थ शिशु पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। प्रेगनेंट महिला को रोज कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। जब मां स्वस्थ रहेगी, तो बच्चा भी हेल्दी रहेगा।
गर्भावस्था के आखिरी महीने में बच्चे का कितना वजन बढ़ता है?