इंटेलिजेंट बच्चा करना चाहती हैं पैदा, तो प्रेग्नेंसी में खाएं ये सुपरफूड्स
आपको जानकर हैरान होगी कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ फूड्स की मदद से आप अपने बच्चे के दिमाग को तेज कर सकती हैं।
बादाम और कद्दू के बीज
बादाम में हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम, विटामिन ई और प्रोटीन होता है। बादाम में याद्दाश्त को बढ़ाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड भी खूब होते हैं। रोज मुट्ठीभर बादाम खाने से गर्भ में ही शिशु के दिमाग को तेज किया जा सकता है। अखरोट में भी प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं।
इसके अलावा कद्दू के बीजों में जिंक भी बहुत होता है। जिंक एक मिनरल है जो मस्तिष्क की संरचना और जानकारी की कॉग्नीटिव प्रोसेसिंग को बढ़ावा देता है। इसमें पोषण और एंटीऑक्सीडेंट भी खूब होते हैं।
गर्भावस्था के दौरान बच्चे के दिमाग के लिए कौन सा फल अच्छा है?