नारियल पानी में क्या होता है?
एक कप नारियल पानी यानी 240 मि.ली में 46 कैलोरी, 9 ग्राम कार्ब, 3 ग्राम फाइबर और 2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा नारियल पानी पीने से रोजाना की जरूरत का 10% विटामिन सी, 15% मैग्नीशियम, 17% मैंगनीज, 17% पोटाशियम, 11% सोडियम और 6% कैल्शियम की पूर्ति हो जाती है।
गर्भावस्था में नारियल पानी के लाभ :
1 कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड का मानना है कि गर्भावस्था में नारियल पानी पीने के लाभ अनेक होते हैं, क्योंकि इसमें क्लोराइड, इलेक्ट्रोलाइट, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
2 अध्ययनों में सामने आया है कि गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और किडनी के कार्य में सुधार आता है एवं मूत्रमार्ग में संक्रमण से बचाव होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है।
3 नारियल पानी प्रेग्नेंसी में सीने में जलन की समस्या से भी राहत दिलाता है।
4 प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस और थकान से राहत पाने के लिए नारियल पानी पी सकते हैं।
5 गर्भावस्था में कब्ज होना एक आम समस्या है लेकिन नारियल पानी के सेवन से इससे बचा जा सकता है।
6 नारियल पानी में कैलोरी न के बराबर होती है और ये ओमेगा-3 फैटी एसिड एवं फाइबर से युक्त होता है जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन नियंत्रित रहता है।
गर्भावस्था में नारियल पानी कब तक पीना चाहिए?