गर्भावस्था में मुनक्का खाने के फायदे?pregnancytips.in

Posted on Sun 17th May 2020 : 12:04

महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है मुनक्का, जानें प्रेग्नेंसी के दौरान इसे खाने के 5 फायदे

गर्भावस्था में मुनक्का खाने के फायदे : प्रेग्नेंसी में मुनक्का खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है। साथ ही ये हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ावा देता है।

प्रेग्नेंसी, महिलाओं की जिंदगी का सबसे अलग फेज होता है, जिससे शरीर शारीरिक और मानसिक, दोनों ही तरीके से प्रभावित होता है। इस दौरान डाइट, लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज और इमोशनल हेल्थ का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर बात सिर्फ डाइट की करें तो, खाने में कुछ चीजों को शामिल करना प्रेग्नेंसी में आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। जैसे कि मुनक्का का सेवन। जी हां, प्रेग्नेंसी में मुनक्का (munakka in pregnancy) सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। दरअसल, मुनक्का में आयरन, विटामिन बी और मिनरल्स होते हैं। साथ ही इसमें पानी को अवशोषित करने का खास गुण होता है जो पाचन क्रिया को सही करने में मदद करता है। इसके अलावा भी प्रग्नेंसी में मुनक्का खाने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
गर्भावस्था में मुनक्का खाने के फायदे-Munakka benefits in pregnancy in hindi

1. कब्ज में फायदेमंद
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की सेहत खासतौर पर डाइजेस्टिव हेल्थ प्रभावित रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भ के बढ़ने और हार्मोनल हेल्थ में बदलाव होने के साथ पाचन क्रिया प्रभावित रहती है। इस स्थिति में मुनक्का का सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। मुनक्का में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि पानी को सोखता है और मल को मुलायम बनाता है। ये मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज से बचने के लिए महिलाओं को मुनक्का का सेवन करना चाहिए।

2. आयरन से है भरपूर
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अलग से आयरन की गोलियां खाने को दी जाती हैं। ऐसे में मुनक्का सेवन करने से आयरन की कमी को दूर कर सकती है। दरअसल, आयरन से भरपूर मुनक्का रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। महिलाएं चाहें तो इसे स्नैक्स के रूप में भी खा सकती हैं या फिर मुनक्का को भिगो कर भी खा सकती हैं।

3. हड्डियों को मजबूत बनाता है
मुनक्का का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दरअसल, मुनक्के में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है। दरअसल, इस दौरान भ्रूण का भार बढ़ने से महिलाओं की हड्डियां प्रभावित होने लगती है। इसे खाने से हड्डियां उस लेवल तक मजबूत होती हैं कि महिलाओ की हड्डियां शरीर का बढ़ा हुआ भार संभाल ले।

4. शरीर की एनर्जी बढ़ाता है
मुनक्का में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की अच्छी मात्रा होती है जो भोजन से आवश्यक विटामिन को अवशोषित करता है। यह आपके शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा लाने में मदद करता है। चूंकि गर्भावस्था के समय शरीर कई बदलावों से गुजरता है, इसलिए इसे बच्चे और मां की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, मुनक्का शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले बदलावों को सहने में मदद करता है।

5. प्रेग्नेंसी के दौरान ऑरल हेल्थ को सही रखता है
प्रेग्नेंसी के दौरान ऑरल हेल्थ सही रखना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान शरीर की इम्यूनिटी इतनी कमजोर होती है कि दांत तेजी खराब हो सकते हैं और ब्लीडिंग गम की समस्या बढ़ी रहती है। ऐसे में मुनक्का में ओलीनोलिक एसिड होता है जो दांतों को सड़न और कैविटी से बचाता है। साथ ही मुंह से जुड़ी अन्य समस्याएं और मुंह से दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर रखता है।

प्रेग्नेंसी में मुनक्का खाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में मुनक्का सेवन करें। कोशिश करें कि कम खाएं और मुनक्का को भिगोकर खाएं। साथ ही अगर आपको जैस्टेशनल डायबिटीज की समस्या है तो इसे ना खाएं।

solved 5
wordpress 4 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info