नवजात शिशु को पेट और पाचन से संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने के लिए ग्राइप वॉटर पिलाया जाता है। शिशु को ग्राइप वॉटर पिलाने के लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन यानि पर्चे की जरूरत नहीं पड़ती है। शिशु का पाचन तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ होता है इसलिए उसे पेट दर्द की परेशानी होती रहती है।ग्राइप वॉटर शिशु के लिए इसके उपचार के तौर पर काम करता है। अधिकतर ग्राइप वॉटर में सोडियम बाइकार्बोनेट लिक्विड के रूप में और सौंफ, अदरक, कैमोमाइल के साथ अन्य जड़ी बूटियां होती हैं। अगर आपका भी नवजात शिशु है तो जरा यहां जान लें कि ग्राइप वॉटर की मदद से आप उसकी किन परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
पेट दर्द से राहत
ग्राइप वॉटर शिशु को पेट दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने का काम करती है। शिशु का पाचन कमजोर होता है इसलिए उन्हें आसानी से गैस, पेट दर्द जैसी परेशानियां हो जाती हैं। हालांकि, ग्राइप वॉटर पेट दर्द से आराम देता है।
आप अपने शिशु के लिए Woodwards Gripe Water पिला सकती हैं। ये गैस, एसिडिटी और अपच से तुरंत राहत दिलाती है और पाचन को बढ़ावा देती है।
ग्राइप वॉटर कैसे दें
नवजात शिशु के लिए ग्राइप वॉटर एक टॉनिक है जो कोलिक बेबी और अपच की वजह दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। 1 से 6 साल के बच्चे को 2.5 से 5 मि.ली की मात्रा में ग्राइप वॉटर दे सकते हैं। 24 घंटे में 5 बार से ज्यादा ग्राइप वॉटर न दें। बेहतर होगा कि आप शिशु को ग्राइप वॉटर देने से पहले डॉक्टर से सलाह कर लें।
ग्राइप वाटर कितना देना चाहिए?