ग्राइप वाटर के फायदे क्या हैं? |
अगर ग्राइप वाटर का संतुलित और सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो यह शिशु के लिए फायदेमंद भी हो सकता है।
कॉलिक यानी पेट दर्द –
कई बार शिशु को गैस की वजह से पेट में दर्द या मरोड़ की समस्या होती है। इस कारण शिशु लंबे वक्त तक रोता रहता है, ऐसे में ग्राइप वाटर के सेवन से शिशु को दर्द की परेशानी से राहत मिल सकती है। ध्यान रहे कि डॉक्टर से पूछने के बाद ही शिशु को पिलाएं ।
पेट संबंधी अन्य समस्याएं –
कई बार शिशुओं को भी गैस और पेट संबंधी अन्य समस्याएं जैसे – कब्ज की परेशानी होती है। ऐसे में आप शिशु को गैस और पेट फूलने की समस्या के दौरान भी ग्राइप वाटर दे सकते हैं।
दांत निकलते वक्त –
दांत निकलते वक्त भी शिशु बहुत चिड़चिड़े हो जाते हैं और उन्हें अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में कई बार माता-पिता ग्राइप वाटर का उपयोग करते हैं। ध्यान रहे कि इसका ज्यादा उपयोग न करें, क्योंकि इससे शिशु के नए दांत खराब हो सकते हैं ।
नोट : ग्राइप वाटर खरीदने से पहले उसमें मौजूद सामग्रियों के बारे में जरूर पढ़ लें और डॉक्टर के कहने पर ही शिशु को यह पिलाएं।
ग्राइप वाटर पिलाने से बच्चों को क्या फायदा होता है?