Google AdSense Header Slot

घर पर सेरेलक कैसे बनाते हैं?

Language: Hindi | Published: 17 Oct 2022 | Views: 37
घर पर सेरेलक कैसे बनाते हैं?
चावल व दाल से बना सेरेलक बनाने की विधि:
सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह पानी से धो लीजिए. अब इसे धोने के बाद साफ़ कॉटन के कपड़े में फैलाकर धूप में सुखाने के लिए रखें या फिर पंखे के नीचे सुखाने के लिए रख दीजिए.

जब ये अच्छी तरह से सूख जाये तब इस सामग्री को एक कढाई में ड्राई रोस्ट यानि की बिना तेल के भून लीजिए और फिर ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी ग्राइंडर में बारीक पीस लीजिए. आपके शिशु के लिए सेरेलक पाउडर तैयार है.

मल्टीग्रेन या अनाज से बना सेरेलक
आवश्यक सामग्री :
एक कप गेहूं
एक कप बाजरा
एक कप रागी
एक कप मकई
एक कप ब्राउन राइस
एक कप दलिया
मल्टीग्रेन सेरेलक बनाने की विधि - सभी सामग्रियों को पानी से अच्छी तरह धोने के बाद एक रात के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए. अगली सुबह पानी को अलग करके सभी सामग्री धूप में सुखा लीजिए. अच्छे से सुखा लेने के बाद एक पैन को गर्म करके इसे हल्का भून लें. फिर इन सभी को एक मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें. पाउडर तैयार हो जाने के बाद इन्हें किसी एयर टाइट डब्बे में भरकर रख दीजिए.

मुरमुरे से बना सेरेलक
आवश्यक सामग्री :
एक कप मुरमुरा
एक कप चना दाल
आधा कप कच्ची मूंगफली
7-8 बादाम
7-8 काजू
बनाने की विधि- दी गई सामग्री को एक पैन में डालकर भून लीजिए. जब ये अच्छी तरह से भून जाये तब सभी सामग्री को ब्लेंडर जार में पीसकर महीन पाउडर बना लीजिए. अब जब भी आपको इसे बच्चे को खिलाना हो तो इसमें से दो चम्मच पाउडर को एक कटोरी में लेकर गरम पानी डालकर घोल तैयार करें.

बच्चे की आवश्यकतानुसार आप इसे गाढ़ा या पतला रख सकते हैं. आप चाहें तो इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें सेब या आम की प्यूरी भी मिला सकते हैं या फिर इसमें केला मैश करके बच्चे को दे सकते हैं.

ओट्स से बना सेरेलक
आवश्यक सामग्री :
एक कप चावल
आधा कप मूंग दाल
एक कप ओट्स
नट्स जैसे- बादाम, अखरोट, काजू
ओट्स सेरेलक बनाने की विधि - चावल और दाल को अच्छी तरह से धोकर सुखा लीजिए. अब पूरी सामग्री को एक साथ पैन में ड्राई रोस्ट कीजिए. ठंडा होने के बाद सभी को मिक्सी में पीस लीजिए. बेबी के लिए सेरेलक पाउडर बनकर तैयार है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp