Google AdSense Header Slot

चलना गर्भावस्था के लिए अच्छा क्यों है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 10
चलना गर्भावस्था के लिए अच्छा क्यों है?
प्रेगनेंसी में क्‍यों करनी चाहिए वॉक:-
प्रेगनेंसी के दौरान हो रहे बदलावों में शरीर को एडजस्‍ट करने के लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। पैदल चलना इसका सबसे बेहतरीन तरीका है। गर्भावस्‍था के दौरान वॉक को सबसे बेहतर कार्डियोवस्‍कुलर एक्‍सरसाइज माना जाता है।
रोज वॉक करने से शरीर फिट रहता है और इसे करने के आपको किसी मशीन या ज्‍यादा समय या पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है। गर्भवती महिलाएं पूरे नौ महीने इस एक्‍सरसाइज को कर सकती हैं।

गर्भावस्‍था में पैदल चलने के फायदे:-
पैदल चलने से मांसपेशियां टोन रहती हैं और पेट बढ़नेकी वजह से हो रही असहजता एवं पैरों में दर्द भी कम होता है। रोजाना वॉक करने से प्रेगनेंसी में वजन कंट्रोल में रहता है।
गर्भावस्‍था में पैदल चलने से ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे जेस्‍टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होता है। वॉकिंग से ब्‍लड कोलेस्‍ट्रोल लेवल भी नियंत्रित रहता है। मॉर्निंग सिकनेस, प्रेगनेंसी में ऐंठन और गर्भावस्‍था में कब्‍ज जैसे लक्षणों को भी वॉकिंग की मदद से कम किया जा सकता है।

पैदल चलने से कूल्‍हों की मांसपेशियां टोन रहती हैं जिससे लेबर के दौरान महिलाओं को रिलैक्‍स रहने में मदद मिलती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp