हमारे शरीर में कहीं भी चोट लगने पर जब खून निकलने लगता है तो कुछ देर में ही उस जगह पर ब्लड की एक लेयर बनकर सूख जाती है ताकि शरीर से अधिक खून ना बह सके... यह काम ब्लड में मौजूद 'प्रोथोम्बिन नाम के प्रोटीन' के कारण होता है। इस प्रोटीन के निर्माण के लिए शरीर को विटमिन -K की जरूरत होती है।
-ऐसा नहीं है कि केवल ब्लड का थक्का जमाने के लिए ही हमारे शरीर को विटमिन -K चाहिए बल्कि हड्डियों की मजबूती के लिए भी इसकी जरूरत होती है। विटमिन -K हड्डियों के मैकेनिज़म को ठीक रखने का काम करता है।
चोट लगने पर रक्त के जमने का कार्य कौन करता है?