घर में छोटा बच्चा हो तो कुछ ना कुछ दिक्कतें लगी ही रहती हैं जिनमें से एक है सूखी खांसी. सूखी खांसी (Dry Cough) से गले में खराश होने लगती है जिस चलते बच्चा खांसते-खांसते परेशान हो जाता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बच्चे की इस तकलीफ को दूर करने में कमाल का असर दिखा सकते हैं. इन नुस्खों को अपनाना आसान है और इनका असर भी तेजी से होता है. प्राकृतिकहोने के चलते सेहत को किसी तरह का नुकसान पंहुचने की संभावना बहुत कम होती है. बस इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप सीमित मात्रा में ही किसी नुस्खे को अपनाएं.
यह भी पढ़ें
शरीर के इन हिस्सों में होने लगा है दर्द तो समझ जाइए बढ़ रहा है कॉलेस्ट्रोल, जानिए High Cholesterol के लक्षणों के बारे में शरीर के इन हिस्सों में होने लगा है दर्द तो समझ जाइए बढ़ रहा है कॉलेस्ट्रोल, जानिए High Cholesterol के लक्षणों के बारे में
Tooth Cavity: दांतों की सड़न पर रामबाण इलाज की तरह काम करती हैं ये 4 चीजें, इस्तेमाल करके खुद देखें असरTooth Cavity: दांतों की सड़न पर रामबाण इलाज की तरह काम करती हैं ये 4 चीजें, इस्तेमाल करके खुद देखें असर
Diabetes tips : ठंड के मौसम की ये सब्जी blood sugar कंट्रोल करने में करती है मदद, यहां जानिए उसका नामDiabetes tips : ठंड के मौसम की ये सब्जी blood sugar कंट्रोल करने में करती है मदद, यहां जानिए उसका नाम
बच्चों में सूखी खांसी के घरेलू उपाय | Dry Cough Home Remedies For Kids
शहद चटाएं
एक साल से बड़े बच्चे को एक चम्मच शहद (Honey) खिलाने पर फायदा मिलेगा. इससे सूखी खांसी से गले में हुई खराश भी दूर हो जाएगी.
गर्म पानी से गरारा
अगर बच्चा गर्म पानी से गरारा करने लायक बड़ा है तो उसे नमक वाले गर्म पानी से गरारा करवाएं. इससे गले को आराम महसूस होगा.
ह्यूमिडिफायर
सूखी खांसी होने पर नमी की आवश्यक्ता होती है. कमरे में ह्यूमिडिफायर ना हो और मौसम अच्छा हो तो बच्चे को गर्म पानी से नहलाएं. कोशिश करें कि बाथरूम पूरी तरह भाप से भर जाए.
विक्स लगाएं
बच्चे की छाती पर विक्स लगाने पर भी फायदा मिलता है. विक्स को छाती पर मलें और चादर ओढ़ कर बच्चो को सोने के लिए कहें. इससे सूखी खांसी जल्दी ठीक होगी.
हल्दी वाला दूध
सूखी खांसी (Dry Cough) को दूर करने के लिए बच्चे को हल्दी वाला दूध पिलाया जा सकता है. हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बंद नाक को ठीक करते हैं. इससे गले को भी आराम मिलता है.
रखें हाइड्रेटे़ड
बच्चों में पानी की कमी होने पर भी उन्हें छोटी-छोटी दिक्कतें होती हैं. बहुत छोटा बच्चा है हो उसे कम से कम 1-2 गिलास पानी दिनभर में जरूर पिलाएं.
अनार का जूस
बच्चे को आधा कप अनार के जूस (Pomegranate Juice) में एक चुटकी अदरक का पाउडर या काली मिर्च डालकर पिलाएं. यह सूखी खांसी में तेजी से असर दिखाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
छोटे बच्चे को खांसी आए तो क्या देना चाहिए?