Google AdSense Header Slot

जन्म के बाद आपका पहला पीरियड कब आता है?

Language: Hindi | Published: 12 Oct 2022 | Views: 38
जन्म के बाद आपका पहला पीरियड कब आता है?
शिशु के जन्म के बाद मेरी माहवारी फिर से कब शुरु होगी?

डिलीवरी के बाद आपकी माहवारी फिर से कब शुरु होगी यह आपके शरीर पर और साथ ही साथ इस बात पर निर्भर करेगा कि शिशु को किस तरह दूध पिला रही हैं। माहवारी शुरु होने की समयावधि हर माँ के लिए अलग होती है।

यदि आप शिशु को स्तनपान करवाती हैं, तो आपके पीरियड्स वापिस आने में समय लग सकता है। यदि आप शिशु को अनन्य स्तनपान (एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग) करवाती हैं और शिशु रात में भी स्तनपान के लिए जागता है, तो आपकी माहवारी आने में करीब एक साल तक का समय लग सकता है।

यदि आप स्तनपान करवा रही हैं और आपका शिशु शुरुआत से ही रात भर पूरी नींद लेता है और दूध पीने के लिए जागता नहीं है तो आपके पीरियड्स तीन से आठ महीनों के बीच कभी भी शुरु हो सकते हैं।

यदि आप अपने शिशु को फॉर्मूला दूध पिलाती हैं, तो आपके पीरियड्स डिलीवरी के बाद पांच सप्ताह से तीन महीनों के बीच शुरु हो सकते हैं। इसका मतलब है कि आप शिशु को जन्म देने के केवल तीन हफ्ते बाद फिर से जननक्षम हो जाएंगी।

शिशु की निप्पल चूसने की क्रिया डिंबोत्सर्जन (ओव्यूलेशन) पैदा करने वाले हॉर्मोनों को दबा देती है। यदि शिशु को स्तनपान करवाने में ज्यादा अंतराल हो जाए, चाहे एक रात का भी, तो यह शरीर को माहवारी चक्र शुरु करने वाले हॉर्मोंनों को जारी करने का संकेत दे सकता है।

ऐसा तब होता है जब आप शिशु को स्तनपान के साथ-साथ फॉर्मूला दूध भी पिला रही हों। यह कहा जा सकता है कि आपका शिशु जितनी ज्यादा बार स्तनपान करेगा और जितनी ज्यादा देर तक करेगा, आपकी माहवारी फिर से शुरु होने में और उतना ही ज्यादा समय लगेगा।

कुछ मांएं स्तनपान को गर्भनिरोध उपाय के तौर पर इस्तेमाल करती हैं। सही ढंग से और लगातार इस्तेमाल करने पर यह प्रभावी साबित हो सकता है। बहरहाल, यदि शिशु छह महीने या इससे बड़ा है या कभी-कभार फॉर्मूला दूध या ठोस आहार लेता है तो यह तरीका इतना विश्वसनीय नहीं रहता।

चाहे आप अनन्य स्तनपान करवा रही हों, तो भी आप डिंबोत्सर्जन कर सकती हैं और आपका गर्भ भी ठहर सकता है, जबकि आपको पता भी नहीं होगा कि आप फिर से जननक्षम हो गई हैं।

यदि आप अभी दूसरी गर्भावस्था के लिए तैयार नहीं हैं तो सुरक्षित यही है कि दोबारा संभोग शुरु करने पर आप गर्भनिरोध का इस्तेमाल करें।

चाहे आप स्तनपान करवा रही हों या नहीं, शिशु के जन्म के बाद गर्भनिरोध के बारे में यहां और अधिक जानें।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp