Google AdSense Header Slot

जन्म घुट्टी देने से क्या होता है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 23
जन्म घुट्टी देने से क्या होता है?
आपने भी अपनी मां या दादी मां से सुना होगा कि शिशु को जन्‍म घुट्टी पिलानी चाहिए। इस प्राचीन प्रथा को लेकर अब लोगों के मन में सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्‍या वाकई में शिशु को जन्‍म घुट्टी पिलाना सही है?
शिशु को जन्‍म घुट्टी देने के लिए डॉक्‍टर मना करते हैं। हालांकि, बड़े-बूढ़े इसे देने की सलाह देते हैं ऐसे में पैरेंट्स इस उलझन में रहते हैं कि वो अपने बच्‍चे को जन्‍म घुट्टी दें या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि नवजात शिशु को जन्‍म घुट्टी दे सकते हैं या नहीं।


​जन्म घुट्टी से क्या होता है

जन्‍म घुट्टी को बाल घुट्टी भी कहते हैं और ये एक पारंपरिक भारतीय आयुर्वेदिक काढ़ा है जिसे मां के दूध या पानी में दवा मिलाकर तैयार किया जाता है। जन्‍म घुट्टी में जड़ी-बूटियों का प्रयोग किया जाता है जिनमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। कुछ पैरेंट्सबच्‍चे के जन्‍म के पहले दिन से ही घुट्टी पिलाना शुरू कर देते हैं।

माना जाता है कि इससे इम्‍यूनिटी बढ़ती है और दांत आने, दस्‍त, कब्‍ज और कोलिक पेन जैसी समस्‍याओं से राहत मिलती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp