सिजेरियन डिलीवरी आजकल आम होती जा रही है। इस तरह की डिलीवरी कई कारणों से होती है जैसे महिलाओं में बढ़ता मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ती उम्र के कारण इस तरह से बच्चे को जन्म देने का चलन बढ़ रहा है। सिजेरियन एक बड़ा ऑपरेशन होता है जो बच्चे के जन्म के दौरान होने वाले कॉम्पलीकेशन के कारण किया जाता है। बच्चे की डिलीवरी कराने का ये तरीका तब अपनाया जाता है जब नैचुरल डिलीवरी से मां और बच्चे की जान को खतरा होता है।
आमतौर पर हर महिला नॉर्मल डिलिवरी करना चाहती है, लेकिन कुछ कॉम्प्लिकेशन होने की वजह से महिलाओं की सिज़ेरियन डिलीवरी करना पड़ती है। सिजेरियन डिलीवरी कई तरह से की जाती है जिसमें महिला को डिलीवरी के 7-10 हफ्तों के बाद तक अपना ध्यान रखना जरूरी होता है।
ऐसे में सी-सेक्शन के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और अगली प्रेग्नेंसी में कितना गैप रखना चाहिए इन बातों का महिलाओं को पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को दूसरा बच्चा कब प्लान करना चाहिए, और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
जन्म देने के बाद कुछ भारी उठाने से क्या होता है?