टांके टूट जाने पर क्या करना चाहिए?
डिलीवरी के बाद टांके टूट जाए तो एक टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें बैठ जाएं। इससे दर्द और सूजन दोनों कम होंगी। इसके बाद टांके वाली जगह को तौलिए से सुखाना न भूलें। मल त्याग करते समय पेरिनियम वाले हिस्से में प्रेशर को कम करने के लिए टांकों पर हल्के से पैड की मदद से प्रेस करें।