माहवारी न होने की समस्या से बचने के उपाय
माहवारी न होने की समस्या से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली और खानपान पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अपने जीवन और डाइट में सकारात्मक बदलाव लाकर आप अपने पीरियड्स को अनियमित होने से रोक सकती हैं।
पीरियड्स लेट आने से बचने के लिए आप निम्न बातों का पालन कर सकती हैं:-
* सोने और जागने का समय तय करें
* संतुलित खाना खाएं
* पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
* अपनी डेली रूटीन को फॉलो करें
* फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें
* शराब और सिगरेट आदि का सेवन न करें
* रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें
* अपने वजन को फिट रखें
* तनाव से बचें
* वो काम करें जिससे आपको ख़ुशी मिलती है
* डाइट में फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें
डेट न आये तो क्या करना चाहिए?