शिशु में कोलिक के लक्षणों से राहत दिलाने के लिए ग्राइप वॉटर का इस्तेमाल किया जाता है। आपको इनमें से वही विकल्प चुनना चाहिए जो सुरक्षित हो। ग्राइप वॉटर लिक्विड रूप में आता है और यह एक हर्बल उपाय है। इसमें सौंफ, अदरक, कैमोमाइल, मुलेठी, दालचीनी और लेमन बाम होता है।
गैस होने पर पेट दर्द की वजह से बच्चे ज्यादा रोते हैं। कुछ बच्चे दिन में लगातार कई घंटों तक रोते हैं तो कुछ में यह समस्या कई सप्ताह तक देखी जा सकती है। चूंकि, जड़ी-बूटियां पाचन में मदद करती हैं इसलिए ग्राइप वॉटर का इस्तेमाल कोलिक से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। दांत आने पर दर्द होने और हिचकी के लिए भी ग्राइप वॉटर का इस्तेमाल किया जाता है।
ग्राइप वॉटर शिशु को पेट दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने का काम करती है। शिशु का पाचन कमजोर होता है इसलिए उन्हें आसानी से गैस, पेट दर्द जैसी परेशानियां हो जाती हैं। हालांकि, ग्राइप वॉटर पेट दर्द से आराम देता है। आप अपने शिशु के लिए Woodwards Gripe Water पिला सकती हैं।
ड्राई वाटर पिलाने से क्या होता है?