Google AdSense Header Slot

दही जैसा वाइट डिस्चार्ज?

Language: Hindi | Published: 06 Jun 2019 | Views: 18
दही जैसा वाइट डिस्चार्ज?
महिलाओं में सफेद पानी की परेशानी झट से होगी दूर, ये घरेलू उपाय खत्म करेंगे रोग

Vaginal White Discharge : महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी होना काफी आम है। इस परेशानी से जूझ रही महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इसके कारण महिलाओं की योनि से सफेद पानी आना, बदबू के साथ डिस्चार्ज होना जैसी समस्या हों गी। इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।
Vaginal White Discharge Remedies
Vaginal White Discharge
मुख्य बातें

मेथी के पानी से करें व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी दूर

व्हाइट वेजाइनल डिस्चार्ज की समस्या दूर कर सकता है धनिया का बीज

केले से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है दूर

Vaginal White Discharge : महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी से गुजरना पड़ता है। व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी से जूझ रही महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्हाइट डिस्चार्जी की परेशानी को लिकोरिया कहा जाता है। इसकी वजह से योनि से सफेद पानी आना, बदबूदार डिस्चार्ज जैसी परेशानी होती है। ऐसे में महिलाओं को इस परेशानी से तुरंत छुटकारा पाने की जरूरत होती है। अगर आप भी व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी से जूझ रही हैं, तो घरेलू उपचार की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद में इस परेशानी को श्वेत प्रदर कहा जाता है।
व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी कैसे करें दूर?

मेथी का पानी - सफेद पानी की परेशानी को दूर करने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 लीटर पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच मेथी दाना डालें। इस पानी को करीब 30 मिनट तक अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद पानी को छानकर ठंडा कर लें। इस पानी को नियमित रूप से पिएं। इससे सफेद पानी की परेशानी दूर होगी। साथ ही यह वजाइना के पीएच लेवल को कंट्रोल कर सकता है।
केला - सफेद पानी यानी व्हाइट वेजाइनल डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करने के लिए केले का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह 1 केले का सेवन करें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें घी मिक्स कर लें। इसके अलावा केले का साथ गुड़ का भी सेवन किया जा सकता है। इससे वजाइना परेशानी को दूर किया जा सकता है।

धनिया का बीज - वेजाइनल डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करने के लिए धनिये के बीजों का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 10 ग्राम धनिया के बीजों को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई हो सकता है। साथ ही इससे शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है।



Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp