बच्चे के दुबले-पतले होने से न होएं परेशान, इन ट्रिक्स से बढ़ाएं उसका वेट -
1. खाने की आदत डालें: बच्चे का वजन न बढ़ने का अहम कारण उसके खानपान में कमी होती है. पेरेंट्स को उन तरीकों को अपनाना चाहिए, जो बच्चे को खाने की आदत डालें. पेरेंट्स शुरू में बच्चे को लालच देकर चीजें खिला सकते हैं और धीरे-धीरे वह अपने आप चीजों को खाने लगेगा.
2. कैलोरी बढ़ाएं: जिन बच्चों का वजन न बढ़ रहा हो, उनकी डाइट में कैलोरी का इनटेक बढ़ा दिया जाना चाहिए. पेरेंट्स को अपने बच्चे को ऐसी चीजों खिलानी चाहिए, जिनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो. आप फैट, डेयरी प्रोडक्ट्स, क्रीम या चीज जैसे हाई कैलोरी फूड्स अपने बच्चे को खाने में दे सकते हैं.
3. ऐसे खिलाएं: बच्चे टेस्ट के साथ-साथ खाने के तरीकों में भी पसंद-नापसंद तय करते हैं. पेरेंट्स सबसे पहले बच्चे को वहीं खाने के लिए देना चाहिए, जो उसे पसंद हो, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उसे बाहर का फूड देना शुरू कर दिया जाए. खाने के तरीकों की बात करें इसके लिए भी ट्रिक है. अगर बच्चा केले को मैश करके खाना पसंद करता है, तो उसे इस तरह की केला खिलाएं.
4. सप्लीमेंट्स: कुछ बच्चों को अक्सर भूख न लगने की प्रॉब्लम होती है. पेरेंट्स उनकी भूख को खोलने के लिए सप्लीमेंट्स की मदद ले सकते हैं. मार्केट में कई ऐसे सप्लीमेंट्स मौजूद हैं जिनके साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं और इनका असर भी जल्दी दिखता है.
दुबले-पतले बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खिलाएं ये चीजें -
केला
बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए केला सबसे कारगर है। आप बच्चों को बनाना शेक बनाकर दे सकते हैं। वहीं, अगर आप केले की मात्रा उनकी डाइट में बढ़ाना चाहते हैं, तो आप बनाना ब्रेड भी बना सकते हैं। केले में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन A, B, B6, C, आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, पोटैशियम पाए जाते हैं।
अंडा
अंडे को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स कहा जाता है। बच्चों को रोजाना एक उबला अंडा जरूर खिला चाहिए। आप अंडे की कुछ और रेसिपीज भी ट्राई कर सकते हैं। अंडे में सैचुरेटेड फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। आप अंडे को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें कुछ और सब्जियां भी एड कर सकते हैं। एग करी भी बच्चों को बहुत पसंद होती है।
एवोकाडो
एवोकाडो सबसे कम पसंद किया जाता है लेकिन आपको बच्चों को यह फल जरूर खिलाना चाहिए। एवोकाडो विटामिन ई, सी, के और फोलेट, कॉपर, डायट्री फाइबर एवं पैंटोथेनिक एसिड से भरपूर होता है। आप फ्रूट सलाद बनाकर इसमें एवोकाडो मिला सकते हैं।
देसी घी
देसी घी भी वेट गेन करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हो सके, तो बच्चों को घर का बना देसी घी खिलाएं। आप खिचड़ी, दाल, चावल और कई डिशेज में देसी घी डालकर बच्चों को खिला सकते हैं। घी में विटामिन ए, डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
दाल
दालों में प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और पोटैशियम होता है। आप बच्चों को अरहर, मूंग दाल खिला सकते हैं। आपको रोजाना एक दाल बच्चों को जरूर खिलानी चाहिए।
दुबले पतले बच्चों का वजन कैसे बढ़ाएं?